logo

ट्रेंडिंग:

साइकिल नहीं मिलने पर 12 साल के बच्चे ने ही रची साजिश! पुल के नीचे बेहोश मिला

गुना जिले में शुक्रवार से एक 12 साल का बच्चा लापता हो गया था, जो बाद में काफी खोजने के बाद मिला।

guna boy bicycle

प्रतीकात्मक तस्वीर। Photo Credit- Sora

शेयर करें

संबंधित खबरें

Advertisement
Group2

मध्य प्रदेश के गुना जिले में एक बच्चे का शरारत भरा मामला सामने आया है। बच्चे ने ऐसी शरारत की कि पूरा परिवार परेशान हो गया। दरअसल, बच्चे को अपने माता-पिता से साइकिल चाहिए थी, मगर साइकिल नहीं मिलने पर उसने खुद के अपहरण की साजिश रची लेकिन वह इसमे सफल नहीं हो पाया। 

 

खबर के मुताबिक, मध्य प्रदेश के गुना में शुक्रवार से एक 12 साल का बच्चा लापता हो गया। काफी खोजने के बाद बच्चे को शनिवार सुबह बरामद कर लिया गया। इसके बाद बच्चे ने अपने अपहरण की कहानी सुनाई लेकिन पुलिस जांच में यह दावा झूठा निकला। 

 

यह भी पढ़ें: नोएडा: कार के अंदर प्रेमिका के साथ खुद को क्यों मारी गोली? खुल गए सारे राज

परीक्षा देने के बाद घर नहीं लौटा

गुना नगर पुलिस की अधीक्षक प्रियंका मिश्रा ने बताया कि सातवीं कक्षा का छात्र साइकिल न मिलने से अपने माता-पिता से नाराज था। उन्होंने बताया कि शुक्रवार को स्कूल में परीक्षा देने के बाद बच्चा घर नहीं लौटा तो परिजन बेहद परेशान हो गए। इसके बाद परिजनों ने गुमशुदगी की शिकायत दर्ज कराई।

पुल के नीचे बेहोश मिला बच्चा

शनिवार सुबह बच्चे को बिलोनिया गांव के पास एक पुल के नीचे बेहोशी की हालत में पाया गया। अधिकारी ने कहा कि बच्चे ने पुलिस को बताया कि स्कूल के बाहर कार सवार कुछ लोगों ने उसे कोई नशीला पदार्थ सुंघाकर अगवा कर लिया और बाद में उसे छोड़ दिया। हालांकि, उसके बयान में कई विरोधाभास पाए गए। 

 

यह भी पढ़ें: पहले था कचरा, अब कमाई का जरिया; बिहार में केले का तना बदल रहा किस्मत

बच्चे की थीं कई शिकायतें

उन्होंने बताया कि बाद में बच्चे ने स्वीकार किया कि वह साइकिल नहीं मिलने से नाराज होकर राजमार्ग के रास्ते बिलोनिया गांव की ओर पैदल निकल गया था। थकावट के कारण वह पुल के नीचे सो गया। पुलिस ने बताया कि बच्चे ने यह भी शिकायत की थी कि उसकी बहनों की इच्छाएं पूरी कर दी जाती हैं, जबकि उसकी मांगों पर ध्यान नहीं दिया जाता। उन्होंने बताया कि परामर्श के बाद बालक को उसके परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया।

Related Topic:#Madhya Pradesh News

और पढ़ें

design

हमारे बारे में

श्रेणियाँ

Copyright ©️ TIF MULTIMEDIA PRIVATE LIMITED | All Rights Reserved | Developed By TIF Technologies

CONTACT US | PRIVACY POLICY | TERMS OF USE | Sitemap