वेलेंटाइन-डे पर उत्तर प्रदेश के नोएडा के सेक्टर 39 में एक कपल कार के अंदर मृत पाए गए। दोनों को मौत गोली लगने ले हुई। इस सनसनीखेज खबर ने पूरे शहरवासियों को चौंका दिया। सूचना मिलते ही नोएडा पुलिस मौके पर पहुंची ने पाया कि कार अंदर से लॉक थी, कार के अंदर प्रेमी ने पहले अपनी प्रेमिका को गोली मारी और फिर खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली।
नोएडा पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया है कि घटनास्थल के हालात बताते हैं कि यह एक मर्डर-सुसाइड का मामला है। लड़के के पास से मिले एक नोट से पता चलता है कि दोनों के बीच सालों पुराना रिश्ता खराब हो गया था, जिसकी वजह से लड़के ने यह कदम उठाया।
पुलिस ने बताया कि शनिवार सुबह सेक्टर 39 पुलिस स्टेशन की सीमा के अंदर दादरी रोड पर पिलर नंबर 84 के पास पार्क की हुई कार के अंदर शव मिले। ऐसे में आइए जानते हैं कि अब तक इस केस में क्या हुआ है...
यह भी पढ़ें: SIR के बहाने BLO ने प्रेमिका के पति को बुलाया, टुकड़ों में काटकर नहर में फेंका
कार अंदर से लॉक और हाथ में बंदूक
कार के अंदर मृत मिले युवक और युवती कई सालों से रिश्ते में थे। दोनों के सिर में गोली लगी हुई थी। पुलिस ने ADCP मनीषा सिंह के हवाले से बताया, 'युवक के हाथ में एक पिस्तौल मिली और कार अंदर से लॉक थी। पहली नजर में, यह सुसाइड का मामला लग रहा है। ऐसा लगता है कि युवक ने पहले लड़की को गोली मारी और फिर पिस्तौल खुद को गोली मारकर सुसाइड कर लिया।'
पुलिस के सीनियर अधिकारियों और एक फोरेंसिक टीम ने मौके का मुआयना किया। पुलिस ने बताया कि एक जांच रिपोर्ट तैयार की गई है। जांच करने के बाद पुलिस ने शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है।
कपल के बारे में पूरी जानकारी
इंडिया टुडे की रिपोर्ट के मुताबिक, आदमी ने एक नोट छोड़ा था जिसमें लिखा था कि वे दोनों पिछले 15 साल से डेटिंग कर रहे थे और महिला ने उससे शादी करने का वादा किया था। हालांकि, बाद में उसे पता चला कि वह किसी और से शादी करने वाली थी, जिससे दोनों के बीच झगड़ा हो सकता था।
यह भी पढ़ें: मुस्लिम महिला बनी शिव भक्त... बुर्का पहन कावड़ यात्रा पर निकली
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक युवक की उम्र 31 साथ थी। मरने से पहले उसने एक सुसाइड नोट छोड़ा है। सुसाइड नोट के मुताबिक, दोनों पिछले 15 साल से एक दूसरे को डेट कर रहे थे और महिला ने उससे शादी करने का वादा किया था। हालांकि, बाद में उसे पता चला कि उसकी प्रेमिका किसी और से शादी करने वाली थी। यही वजह दोनों के बीच झगड़े की वजह बनी।
पुलिस के मुताबिक, युवक दिल्ली के त्रिलोकपुरी का रहने वाला था। उसकी 26 साल की प्रेमिका नोएडा के सेक्टर 101 की रहने वाली थी। बताया जा रहा है कि कपल शुक्रवार से अपने घरों से गायब थे और उनके परिवारों ने गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी।