logo

मूड

ट्रेंडिंग:

MP के इस जिले में बदले जाएंगे 54 गांवों के नाम, CM मोहन यादव का ऐलान

मध्य प्रदेश में एक दो नहीं बल्कि पूरे 54 गांवों के नाम बदले जा रहे हैं। सीएम डॉ. मोहन यादव ने अधिकारियों को प्रक्रिया शुरु करने के निर्देश दे दिए हैं।

54 villages name changed in Dewas MP

MP सीएम मोहन यादव, Photo Credit: PTI

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement

मध्य प्रदेश में गांवों के नाम बदलने का सिलसिला जारी है। मुख्यमंत्री मोहन यादव ने देवास जिले के 54 गांवों के नाम बदलने का ऐलान किया है। जिन भी गांवों के नाम अरबी या उर्दू में रखे गए है उन्हें बदला जाएगा।

 

बता दें कि भाजपा जिलाध्यक्ष ने सीएम मोहन यादव को इन गांवो के नाम बदलने का प्रस्ताव दिया था जिसे जनभावना के आधार पर मुख्यमंत्री ने स्वीकार कर लिया है। बता दें कि पहले भी मध्य प्रदेश के कई जगहों के नाम बदलने का ऐलान किया जा चुका हैं। बीते जनवरी में भी जब सीएम शाजापुर आए थे तो उन्होंने 11 गांवों के नाम बदल दिए थे। 

54 गांवों के नाम बदले जाएंगे

बता दें कि प्रशासनिक स्तर पर इन जगहों के नाम बदले जाएंगे। सोमवार को सीएम मोहन यादव देवास जिले के दौरा पर थे, जहां भाजपा जिलाध्यक्ष रायसिंह सेंधव ने सीएम मोहन यादव को एक ज्ञापन जारी किया था। इसमें जिले के 54 गांवों का नाम बदलने का प्रस्ताव था।

 

भाजपा जिलाध्यक्ष ने इसे जनभावना की मांग बताया था जिसके बाद सीएम मोहन यादव ने गांवों के नाम बदलने पर मुहर लगाई। बीजेपी के जिलाध्यक्ष ने सीएम मोहन यादव को 54 गांवों की लिस्ट सौंपी है, जिसमें नामों को बदलकर दूसरा नाम क्या होना चाहिए, यह भी बताया गया है। 

 

यह भी पढ़ें: चंडीगढ़ में साल दर साल क्यों घट रही Cow Cess से कमाई?

11 गांवों के नाम बदले गए

इससे पहले मुख्यमंत्री मोहन यादव ने जनभावनाओं को ध्यान में रखते हुए राज्य के 11 गांवों के नाम बदलने की घोषणा की थी। कुछ गांवों के नाम बदलने की बढ़ती स्थानीय मांगों के बीच, मुख्यमंत्री ने शाजापुर में एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए यह निर्णय लिया और गांवों के नाम बदलने की घोषणा की। 11 गांवों के नाम जो बदले गए:

 

  1. मोहम्मदपुर मछनाई मोहनपुर बन गया
  2. ढाबला हुसैनपुर का नाम बदलकर ढाबला राम कर दिया गया
  3. मोहम्मदपुर पवड़िया का नाम बदलकर रामपुर पवड़िया कर दिया गया
  4. खजूरी अलहदाद खजूरी राम बन गये
  5. हाजीपुर का नाम बदलकर हीरापुर कर दिया गया
  6. निपानिया हिसामुद्दीन निपानिया देव बन गये
  7. रीचडी मुरादाबाद का नाम बदलकर रीचडी कर दिया गया
  8. खलीलपुर रामपुर बन गया
  9. घट्टी मुख्तियारपुर का नाम बदलकर घट्टी कर दिया गया
  10. अनछोड़ को उंचैद कर दिया गया
  11. शेखपुर बोंगी अवधपुरी बन गया
Related Topic:#Madhya Pradesh News

और पढ़ें