logo

ट्रेंडिंग:

MP में अतुल सुभाष जैसा केस, पत्नी पर आरोप लगा पति ने किया सुसाइड

मध्य प्रदेश से अतुल सुभाष सुसाइड जैसा केस सामने आया है। यहां एक शख्स ने अपनी पत्नि पर उत्पीड़न का आरोप लगाते हुए आत्महत्या कर ली।

Raigarh suicide video

प्रतीकात्मक तस्वीर। (फाइल फोटो)

शेयर करें

संबंधित खबरें

Advertisement
Group2

बैंगलोर के अतुल सुभाष सुसाइड केस ने पूरे देश को हिलाकर रख दिया था। सुभाष ने सुसाइड करने से पहले 81 मीनट का वीडियो बनाकर अपनी पत्नी पर तमाम उत्पीड़न के आरोप लगाए थे। इस बीच मध्य प्रदेश से भी ऐसा ही मामला सामने आया है। यहां एक शख्स ने अपनी पत्नी और ससुराल वालों पर उत्पीड़न का आरोप लगाते हुए आत्महत्या कर ली है। आत्महत्या करने से पहले उसने वीडियो बनाया।

 

पीटीआई की खबर के मुताबिक, यह मामला रायगढ़ जिले के ब्यावरा कस्बे का है। यहां रविवार को शख्स ने अपने घर में पंखे से लटककर आत्महत्या कर ली। 

 

माता-पिता से झगड़ा करती थी पत्नी

 

आत्महत्या करने से पहले शख्स ने अपने फोन पर वीडियो रिकॉर्ड किया। वीडियो में उसने दावा किया है कि उसकी पत्नी हर 15 दिन में अपने माता-पिता के घर जाती थी। मायके से वापस आने के बाद उसके माता-पिता से झगड़ा करती थी। इसके अलावा शख्स ने अपने ससुराल वालों पर मानसिक उत्पीड़न का भी आरोप लगाया है।

 

ब्यावरा के पुलिस स्टेशन के इस्पेक्टर वीरेंद्र धाकड़ ने पीटीआई को बताया कि जांच के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। शख्स ने वीडियो में कहा है कि पत्नी तमाम मिन्नतें करने के बाद भी अकेले रहने पर अड़ी रही थी।

 

अतुल सुभाष मामला

 

बता दें कि बैंगलोर के अतुल सुभाष ने दो साल के झगड़ों के बाद पिछले साल 9 दिसंबर को अपने बेंगलुरु स्थित फ्लैट में आत्महत्या कर ली थी। 81 मिनट के वीडियो और 24 पेज के सुसाइड नोट में उसने पत्नी निकिता और उसके परिवार पर 3 करोड़ रुपये की उगाही के लिए उनके और उनके माता-पिता के खिलाफ झूठे मामले दर्ज करने का आरोप लगाया था।

 

गुजरात सुसाइड केस

 

इससे पहले गुजरात से भी ऐसा ही केस सामने आया था। यहां एक 39 साल के पति ने एक वीडियो बनाकर सुसाइड कर लिया था। वीडियो में शख्स ने अपनी मौत के लिए पत्नी को जिम्मेदार ठहराया है। मामले में 4 जनवरी को गुजरात पुलिस ने महिला के खिलाफ केस दर्ज कर लिया था। वीडियो में पति ने पुलिस से अपनी पत्नी को उसकी मौत के लिए सबक सिखाने के लिए कहा है।


और पढ़ें

design

हमारे बारे में

श्रेणियाँ

Copyright ©️ TIF MULTIMEDIA PRIVATE LIMITED | All Rights Reserved | Developed By TIF Technologies

CONTACT US | PRIVACY POLICY | TERMS OF USE | Sitemap