logo

मूड

ट्रेंडिंग:

MP के शिवपुरी में गिरा 80 करोड़ की लागत से बन रहा पुल! 6 मजदूर घायल

मध्य प्रदेश के शिवपुरी जिले में रविवार को एक निर्माणाधीन ओवरब्रिज का एक हिस्सा गिर गया। इस हादसे में छह मजदूर घायल हो गए हैं।

Shivpuri bridge collapse

शिवपुरी ओवरब्रिज। Photo Credit- Social Media

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement

मध्य प्रदेश के शिवपुरी जिले में रविवार को एक निर्माणाधीन ओवरब्रिज का एक हिस्सा गिर गया। इस हादसे में छह मजदूर घायल हो गए हैं। एक अधिकारी ने जानकारी देते हुए बताया कि यह घटना दोपहर 1 बजे पोहरी हाईवे पर बस स्टैंड और रेलवे क्रॉसिंग के पास हुई।

 

अधिकारी ने आगे बताया, 'जिस हिस्से पर ओवरब्रिज गिरा, उसके नीचे कोई मजदूर काम नहीं कर रहा था, जिसकी वजह से बड़ी दुर्घटना टल गई। घायल हुए छह मजदूरों को अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। सभी मजदूर पुल पर कंक्रीट बिछा रहे थे। इस पुल को 80 करोड़ रुपये की लागत से बनाया जा रहा है।'

 

यह भी पढ़ें: 'हमें पूरे शव चाहिए', प्लेन हादसे के पीड़ित परिवार की मांग

 

कांग्रेस ने उठाए सवाल

निर्माणधीन ओवरब्रिज के गिरने से पोहरी से कांग्रेस विधायक कैलाश कुशवाह ने इस मामले में संबंधित निर्माण एजेंसी के अधिकारियों पर कार्रवाई की मांग की है। साथ ही ओवरब्रिज के घटिया होने का आरोप लगाया है। एक साल पहले केंद्रीय संचार मंत्री  ज्योतिरादित्य सिंधिया ने इस पुल का भूमि पूजन किया था।

 

यह भी पढ़ें: 'बेकार की चीज मत देखो', बस में बैठी सोनम ने लड़की से ऐसा क्यों कहा?

लोक निर्माण विभाग ने दी सफाई

सूचना मिलने के बाद पुलिस की आला अधिकारी मौके पर पहुंचे और घायलों को अस्पताल पहुंचाया। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि पूरे मामले की जांच की जा रही है। वहीं, ओवरब्रिज के गिरने के बाद इस मामले में लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों ने सफाई दी है।

Related Topic:#Madhya Pradesh News

और पढ़ें