logo

मूड

ट्रेंडिंग:

कमर में लगी थी लोडेड पिस्टल, सोफे से उठते ही चली गोली और चली गई NRI की जान

पंजाब में एक NRI व्यक्ति की मौत उसकी ही कमर में लगी पिस्टल से गोली चलने से हो गई। जब वह सोफे से उठा तो अचानक लोडेड पिस्टल से गोली चली और उसके पेट में लगी।

NRI Died in punjab

लोडेड पिस्टल से चली गोली, Photo Credit: Social Media

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement

पंजाब के फाजिल्का से एक हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है। फाजिल्का के अबोहर से एक नॉन-रेजिडेंट इंडियन (NRI) की मौत उसकी अपनी ही पिस्टल से हो गई है। यह घटना अबोहर के ढाणी सुच्चा सिंह गांव की है, जहां हरपिंदर उर्फ सोनू नाम का एक व्यक्ति विदेश से अपने घर आया था। सोनू   अपने किसी रिश्तेदार के साथ घर में एक सोफे पर बैठे थे और उनकी कमर पर पिस्टल बंधी थी। जब वह सोफे से उठा तो अचानक उसकी पिस्टल से गोली चल गई। कमर पर बंधी लोडेड पिस्टल से चली यह गोली सीधे सोनू के पेट में लगी, जिसके कारण उसकी मौत हो गई। 

 

घर में लगे सीसीटीवी कैमरे में यह घटना कैद हो गई है।  वीडियो में देखा जा सकता है कि घर में सोनू सोफे पर बैठा है और अचानक वह उठता है। सोफे से उठते ही पिस्टल से गोली चल जाती है और पूरा परिवार उसकी तरफ दौड़ता है। परिवार के लोग तुरंत उसे पकड़तक कमरे से बाहर ले जाते हैं। इस घटना के बाद सोनू को तुरंत अस्पताल में ले जाया गया लेकिन उनकी हालत बहुत ज्यादा खराब है। पहले तो डॉक्टरों ने उन्हें दूसरे अस्पताल में रेफर कर दिया और दूसरे अस्पाल में ले जाते समय रास्ते में ही सोनू की मौत हो गई। इस घटना का वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। 

 

यह भी पढ़ें-- 'बैटल ऑफ गलवान' के टीजर पर भड़का चीन, ग्लोबल टाइम्स ने लिखा लेख

 

रात के समय हुई घटना 

यह घटना शुक्रवार रात उस समय हुई जब सोनू अपने परिवार और रिश्तेदारों के साथ बैठा हुआ था। इस घटना की एक सीसीटीवी वीडियो भी सामने आई है। वीडियो में देखा जा सकता है कि जब सोनू अपने परिवार के साथ बैठा हुआ था उस समय उनकी कमर पर एक लोडेड पिस्टल टंगा था। शुक्रवार रात गोली लगने के बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां से उन्हें बठिंडा रेफर किया गया। बठिंडा ले जाते समय रास्ते में ही उनकी मौत हो गई। इस घटना से परिवार सदमे में है। 

 

 

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, हरपिंदर उर्फ सोनू विदेश में रहता था और कुछ दिन पहले ही घर लौटा था। हालांकि, अभी तक साफ नहीं हो पाया है कि वह किस देश में रहता था। हरपिंदर की शादी हो चुकी थी और उनकी एक दो साल की बेटी भी है। 

पुलिस ने की जांच

गोली लगने की सूचना मिलने के बाद पुलिस भी मौके पर पहुंची और जरूरी कानूनी कार्रवाई की। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। शनिवार दोपहर पुलिस ने पोस्टमार्टम करवार शनिवार दोपहर घर वालों को शव सौंप दिया। इसे बाद शनिवार को ही सोनू का अंतिम संस्कार कर दिया गया। थाना प्रभारी रविंद्र शर्मा ने मृतक के घर जाकर सीसीटीवी फुटेज खंगाले। फुटेज में दिखा कि हरपिंदर जब सोफे पर बैठा था और उठते समय उसकी ही पिस्टल से गोली चली, जिसके चलते उसकी मौत हो गई। 

 

यह भी पढ़ें-- बिहार की पुलिस बिल्ली खोजने में क्यों जुट गई? चौंका देगा यह केस

पिता ने हाल में जीता था चुनाव

पंजाब में हाल ही में निकाय चुनाव हुए थे। इन चुनावों में हरपिंदर के पिता दर्शन सिंह ने पंचायत समिति में जीत दर्ज की थी। दर्शन सिंह आम आदमी पार्टी से जुड़े हुए हैं और उनके घर पर हुई इस दुखद घटना की सूचना मिलने के बाद आम आदमी पार्टी के हलका विधायक गोल्डी मुसाफिर सहित पार्टी के कई नेता और ग्रामीण सरकारी अस्पताल पहुंचे। विधायक मुसाफिर ने इस घटना पर दुख जताई है और मृतक के परिवार को सांत्वना दिया। 

Related Topic:#Punjab News

और पढ़ें