logo

मूड

ट्रेंडिंग:

छाती और हाथ में 6 जगह चोट, प्रतीक यादव की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में बड़े खुलासे

दिवंगत मुलायम सिंह यादव के बेटे प्रतीक यादव की पोस्टमार्टम रिपोर्ट आ चुकी है। रिपोर्ट के मुताबिक प्रतीक को छह जगह चोट लगी है। यह सभी चोट मौत से पहले यानी जीवित अवस्था में लगी थीं।

Prateek Yadav postmortem report

दिवंगत मुलायम सिंह यादव और प्रतीक यादव, Photo Credit: Social Media

शेयर करें

google_follow_us

समाजवादी पार्टी के संस्थापक दिवंगत मुलायम सिंह यादव के छोटे बेटे प्रतीक यादव की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में बड़ा खुलासा हुआ है। रिपोर्ट के मुताबिक 38 वर्षीय प्रतीक यादव की मौत किसी पुरानी बीमारी की वजह से नहीं, बल्कि फेफड़ों में खून का थक्का बनने से हुई है। इस कारण  सांस लेने में दिक्कत आई। दिल और फेफड़ों ने काम करना बंद कर दिया।

 

यह भी पढ़ें: दुल्हन को पसंद नहीं आई ससुराल से मिली साड़ी, शादी से किया इनकार तो लौटी बारात

जांच के लिए सुरक्षित रखे गए सैंपल

डॉक्टरों ने प्रतीक यादव की मौत की असली वजह का पता लगाने के लिए उनके दिल और फेफड़ों से मिले खून के थक्के के सैंपल सुरक्षित रख लिए हैं। अब इन सैंपल्स की बारीकी से जांच की जाएगी। इस जांच से पता चलेगा कि आखिर खून का थक्का बनना कैसे शुरू हुआ और इसके पीछे कोई जन्म से जुड़ी बीमारी थी या फिर अचानक पैदा हुई कोई दिक्कत।

विसरा जांच से खुलेगा मौत का राज

डॉक्टरों और स्वास्थ्य विशेषज्ञों ने जांच के लिए 'विसरा सैंपल' भी सुरक्षित रखे हैं। अब फॉरेंसिक लैब में इन सैंपलों की बारीकी से जांच होगी, ताकि पता चल सके कि मौत की वजह कोई दवा, जहरीला पदार्थ या बाहर से जुड़ा कोई मेडिकल कारण तो नहीं था। 

 

यह भी पढ़ें: मणिपुर में चर्च से जुड़े 3 लोगों की हत्या, घात लगाकर उग्रवादियों ने किया हमला

शरीर पर चोटों के निशान भी मिले

पोस्टमार्टम रिपोर्ट में प्रतीक यादव के शव पर छह चोट के निशान मिले हैं। रिपोर्ट में इन चोटों को 'एंटीमॉर्टम' बताया गया है, यानी ये चोटें मौत से पहले की हैं। रिपोर्ट के मुताबिक तीन चोट 5 से 7 दिन पुरानी और तीन अन्य चोट एक दिन पुरानी है।


और पढ़ें