logo

मूड

ट्रेंडिंग:

मणिपुर में चर्च से जुड़े 3 लोगों की हत्या, घात लगाकर उग्रवादियों ने किया हमला

मणिपुर में हिंसा की आग थमती नहीं दिख रही है। बुधवार सुबह संदिग्ध उग्रवादियों ने घात लगाकर चर्च से जुड़े तीन व्यक्तियों की हत्या कर दी। यह सभी लोग चुराचांदपुर से लौट रहे थे।

Manipur News

मणिपुर में सुरक्षाबलों की फाइल फोटो। (Photo Credit: PTI)

शेयर करें

google_follow_us

मणिपुर के कांगपोकली जिले में संदिग्ध उग्रवादियों ने बुधवार की एक बड़ी घटना को अंजाम दिया है। यहां कुकी चर्च से जुड़े तीन लोगों की गोली मारकर हत्या कर दी गई है। वहीं चार अन्य लोग घायल हैं। पुलिस के मुताबिक संदिग्ध उग्रवादियों ने घात लगाकर हमले को अंजाम दिया है। 

 

यह घटना कोटजिम और कोटलेन गांव के बीच हुई। मृतक थादौ बैपटिस्ट एसोसिएशन (TBA) से जुड़े थे और चुराचांदपुर जिले से लौट रहे थे। सभी लोग दो अलग-अलग गाड़ियों में सवार थे। यह सभी लोग एक अंतर-धार्मिक सम्मेलन में भाग लेने गए थे।

 

यह भी पढ़ें: विजय को पलटना पड़ा अपना फैसला, OSD के पद पर ज्योतिषी की नियुक्ति क्यों की रद्द?

 

उधर, मणिपुर पुलिस को दो जिलों में बड़ी सफलता मिली है। अलग-अलग संगठनों से जुड़े चार उग्रवादियों को पकड़ा गया है। पुलिस ने बताया कि एक उग्रवादी को इंफाल पश्चिम जिले के कंचिपुर सुपरमार्केट और दूसरे को इंफाल पूर्व जिले के चेकॉन क्रॉसिंग से पकड़ा गया है। बाकी दो उग्रवादियों को इन्हीं दो जिलों के लैंगोल लैमनाई और नोंगदा मखा लेइकाई से गिरफ्तार किया गया है। 

 

यह भी पढ़ें: सैकड़ों करोड़ का मुनाफा, पेपर कराने में बार-बार फेल, चौतरफा घिरी NTA की कहानी

 

बता दें कि इससे पहले सोमवार को सुरक्षा बलों ने बिष्णुपुर जिले के मोइरांग पुलिस थाना क्षेत्र के त्रोंगलाओबी मानिंग गुरुखाना इलाके से विस्फोटक सामग्री बरामद की थी। इसके अलावा वायरलेस कंट्रोल रिले स्विच वाला एक आईईडी, पांच बैटरियां, बारूद से भरी छह प्लास्टिक की थैलियां, 12.75 मीटर लाल तार और दो डेटोनेटर भी मिले थे।


और पढ़ें