logo

मूड

ट्रेंडिंग:

बेकाबू हुई तेज रफ्तार BMW, फ्लाईओवर से नीचे जा गिरी कार; हादसे में 3 की मौत

मुंबई के लोटस जेट्टी और लाला कॉलेज के पास एक तेज रफ्तार लक्जरी कार (BMW) बेकाबू होकर पुल से नीचे गिर गई। इस भीषण हादसे में कार में सवार तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई है।

BMW Accident Mumbai, Mumbai News, BMW Car Accident

हादसे के बाद कार की स्थिति, Photo Credit-Social Media

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement

महाराष्ट्र के मुंबई शहर में मरीन ड्राइव से हाजी अली की ओर जाने वाले कोस्टल रोड पर आज सुबह एक बेहद दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। यहां लोटस जेट्टी और लाला कॉलेज के पास एक तेज रफ्तार लक्जरी कार (BMW) बेकाबू होकर पुल से नीचे गिर गई। इस भीषण हादसे में कार में सवार तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई,  गंभीर रूप से कई अन्य लोगों के घायल होने की भी खबर है।  

 

पुलिस ने बताया कि यह हादसा सुबह करीब 5:20 बजे हुआ। जब काले रंग की एक BMW कार मरीन ड्राइव से हाजी अली की ओर जा रही थी। बताया जा रहा है कि तेज रफ्तार होने की वजह से ड्राइवर ने कार पर से अपना कंट्रोल खो दिया था।   

 

यह भी पढ़ें: कार्यक्रम में वीडियो बना रहा था बच्चा तो पीटा गया, तेजस्वी ने BJP पर साधा निशाना

कब और कहां हुआ हादसा?

पुलिस के मुताबिक, हादसा सुबह 5:20 बजे के करीब हुआ। इस हादसे में 3 लोगों की मौत हुई है। एक की हालत गंभीर है, 20 साल के एक युवक को गंभीर हालत में नायर अस्पताल के ट्रॉमा वार्ड में भर्ती कराया गया है। इस हादसे में मारे गए दो लोगों की पहचान 21 साल के शनाय गज्जल और 17 साल के धिर्या सेठ के रूप में हुई है।एक और मृतक की उम्र करीब 25 साल है और उसकी पहचान अभी नहीं हो पाई है।

शुरुआती जांच से पता चलता है कि हाजी अली की ओर जाते समय ड्राइवर ने तेज रफ्तार गाड़ी पर से कंट्रोल खो दिया था। बता दें कि मुंबई कोस्टल रोड 10.58 किलोमीटर लंबी सड़क है, जो साउथ मुंबई के मरीन ड्राइव को बांद्रा-वर्ली सी लिंक के वर्ली छोर से जोड़ती है। इसी पर यह हादसा हुआ है। 

पुलिस ने क्या बताया?  

पुलिस रिपोर्ट के मुताबिक, BMW कार की रफ्तार 200 किलोमीटर प्रति घंटे से ज्यादा थी, इसके चलते कार से ड्राइवर का कंट्रोल छूट गया। कार सड़क के डिवाइडर और कोस्टल रोड के किनारे लगे बिजली के खंभे से टकरा गई। बता दें कि इस हादसे में शामिल BMW का रजिस्ट्रेशन नंबर DD01-C-6302 है. यह गाड़ी दादरा और नगर हवेली में रजिस्टर्ड है और फाल्गुन गजर के नाम पर है। पुलिस इस हादसे की जांच कर रही है।  


और पढ़ें