logo

ट्रेंडिंग:

ऑनलाइन दूध ऑर्डर करने के चक्कर में महिला ने गंवा दिए 18.5 लाख रुपये

वडाला की रहने वाली बुजुर्ग महिला ने इस महीने की शुरुआत में एक ऑनलाइन डिलीवरी ऐप के जरिए दूध का ऑर्डर देने की कोशिश कर रही थी। इसी कोशिश के दौरान उसके बैंक खातों से साइबर अपराधियों ने पूरी बचत राशि साफ कर दी।

cyber crime

प्रतीकात्मक तस्वीर।

शेयर करें

संबंधित खबरें

Reporter

महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई में एक 71 साल की बुजुर्ग महिला को ऑनलाइन एक लीटर दूध ऑर्डर करना महंगा पड़ गया। महिला ऑनलाइन 1 लीटर दूध का ऑर्डर करने की कोशिश कर रही थी, इस कोशिश में उसने अपने बैंक अकाउंट से 18.5 लाख रुपये गंवा दिए। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी। 

 

एक अधिकारी ने जानकारी देते हुए बताया कि वडाला की रहने वाली बुजुर्ग महिला ने इस महीने की शुरुआत में एक ऑनलाइन डिलीवरी ऐप के जरिए दूध का ऑर्डर देने की कोशिश कर रही थी। इसी कोशिश के दौरान दो दिनों के भीतर उसके बैंक खातों से साइबर अपराधियों ने पूरी बचत राशि साफ कर दी। 

 

यह भी पढ़ें: दिल्ली में खतरे के निशान के करीब बह रही यमुना, बाढ़ की आशंका

अनजान शख्स ने फोन किया

पुलिस ने बताया कि चार अगस्त को महिला को एक व्यक्ति ने फोन किया, जिसने खुद का नाम दीपक बताया। दीपक ने कहा कि वह दूध कंपनी का कार्यकारी अधिकारी है। दीपक ने महिला को मोबाइल फोन नंबर पर एक लिंक भेजकर दूध ऑर्डर करने के लिए अपना डिटेल देने की बात कही।

निर्देशों का पालन करने की बात 

उन्होंने बताया कि महिला को फोन में बात करते हुए लिंक पर क्लिक करने और आगे के निर्देशों का पालन करने की बात कही गई थी। करीब एक घंटे से ज्यादा समय तक फोन पर बात करने के दौरान महिला ऊब गई और उसने फोन काट दिया। अधिकारी ने बताया कि अगले दिन शिकायतकर्ता को उसी आरोपी का फोन आया, जिसने उससे कॉल पर ही और ज्यादा जानकारी जुटा ली। 

 

यह भी पढ़ें: किश्तवाड़ हादसा: अब तक 60 मौतें, वायुसेना तैनात, मौके पर CM उमर

18.5 लाख रुपये साफ

कुछ दिनों बाद बैंक में जाने के दौरान बुजुर्ग महिला को पता चला कि उसके एक खाते से 1.7 लाख रुपये निकाल लिए गए हैं। यह सुनते ही महिला के पैरों तले जमीन खिसक गई। इसके बाद महिला ने अपने दूसरों बैंच खातों का पता लगाया तो उसे मालूम हुआ कि उसके अन्य दो बैंक खाते भी खाली कर दिए गए हैं।

 

पुलिस के मुताबिक, शिकायतकर्ता के तीन बैंक खातों को खाली कर दिया गया और उसमें से 18.5 लाख रुपये निकाल लिए गए थे। आरोपी द्वारा भेजे गए लिंक पर क्लिक किए जाने से महिला का मोबाइल फोन उसने हैक कर लिया था। अधिकारी ने बताया कि महिला की शिकायत के आधार पर पुलिस ने इस केस दर्ज कर लिया है और जांच की जा रही है।


और पढ़ें

design

हमारे बारे में

श्रेणियाँ

Copyright ©️ TIF MULTIMEDIA PRIVATE LIMITED | All Rights Reserved | Developed By TIF Technologies

CONTACT US | PRIVACY POLICY | TERMS OF USE | Sitemap