logo

मूड

ट्रेंडिंग:

दरोगा की पत्नी ने सर्विस रिवॉल्वर से कर ली खुदकुशी, जांच में वजह आई सामने

बिहार के मुंगेर में दरोगा की पत्नी ने सर्विस रिवॉल्वर से आत्महत्या कर ली। दरोगा का नाम चंदन कुमार है और उनकी पत्नी का नाम मधु कुमारी है।

news image

प्रतीकात्मक तस्वीर । Photo Credit: PTI

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement

संजय सिंह, पटना। बिहार के मुंगेर से एक बेहद दर्दनाक और चौंकाने वाली घटना सामने आई है, जिसने न सिर्फ स्थानीय लोगों को बल्कि पुलिस महकमे को भी हिला कर रख दिया है। सफियासराय थाना क्षेत्र में तैनात एक पुलिस अवर निरीक्षक (एसआई) की पत्नी ने कथित तौर पर उनके ही सर्विस रिवॉल्वर से खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। इस घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है। मृतका की पहचान 29 वर्षीय मधु कुमारी के रूप में हुई है, जो एसआई चंदन कुमार की पत्नी थीं। 


बताया जा रहा है कि दंपती सफियासराय थाना क्षेत्र में एक किराए के मकान में रहते थे। शाम अचानक गोली चलने की आवाज से आसपास के लोग दहशत में आ गए। जब लोग मौके पर पहुंचे तो देखा कि मधु कुमारी गंभीर रूप से घायल पड़ी थीं। आनन-फानन में उन्हें इलाज के लिए मुंगेर के इमरजेंसी अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। इस दुखद घटना ने पूरे इलाके को स्तब्ध कर दिया है।

 

यह भी पढ़ें: फर्नीचर हट रहा, खाली हो रहा सीएम आवास, बिहार में क्या खत्म हो रहा है नीतीश युग?

सूचना पर एसपी पहुंचे

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस अधीक्षक सैयद इमरान मसूद मौके पर पहुंचे और मामले की गंभीरता को देखते हुए तुरंत जांच शुरू कर दी। साथ ही फॉरेंसिक साइंस लैब (एफएसएल) की टीम को भी बुलाया गया, जो घटनास्थल से सबूत जुटाने में लगी हुई है।

 

प्रारंभिक जांच में यह बात सामने आई है कि घटना से पहले पति-पत्नी के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ था। हालांकि, पुलिस के अनुसार दोपहर तक स्थिति सामान्य हो गई थी। लेकिन शाम होते-होते यह विवाद एक भयावह अंजाम तक पहुंच गया।

 

पुलिस अधीक्षक ने बताया कि चूंकि मामला सर्विस रिवॉल्वर से जुड़ा हुआ है, इसलिए हर पहलू से गहन जांच की जा रही है। यह भी जांच का विषय है कि घटना आत्महत्या है या इसके पीछे कोई अन्य कारण छिपा है।

FSL टीम जुटा रही है सबूत 

एफएसएल टीम घटनास्थल से तकनीकी साक्ष्य एकत्र कर रही है, जिससे मामले की सच्चाई सामने आ सके। मृतका के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और उनके परिजनों को सूचना दे दी गई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही घटना के वास्तविक कारणों का स्पष्ट खुलासा हो पाएगा।

घरेलू विवाद है वजह

इस घटना ने एक बार फिर घरेलू विवादों के खतरनाक परिणामों की ओर इशारा किया है। साथ ही यह सवाल भी खड़ा हो गया है कि पुलिसकर्मियों के घरों में रखे हथियारों की सुरक्षा और उपयोग को लेकर कितनी सतर्कता बरती जा रही है।

 

यह भी पढ़ें: नीतीश के बाद कौन? बिहार में गहराया सस्पेंस, चिराग ने खुद को किया अलग

 

फिलहाल, पुलिस हर एंगल से जांच कर रही है और मामले की सच्चाई सामने लाने की कोशिश में जुटी हुई है। पूरे मामले पर सबकी नजरें टिकी हुई हैं और लोग इस दर्दनाक घटना के पीछे की असली वजह जानने को उत्सुक हैं।

Related Topic:#bihar news

और पढ़ें