logo

मूड

ट्रेंडिंग:

पति ने पहले पत्नी की जान ली, लाश को झाड़ियों में फेंका, लिखवाई गुमशुदगी रिपोर्ट

लखनऊ के एक शख्स ने पहले अपनी पत्नी की हत्या की थी, फिर उसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट लिखवाई। पुलिस अधिकारियों ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

 husband first killed his wife then filed a missing person report

प्रतीकात्मक तस्वीर, Photo Credit- Gemini

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement

उत्तर प्रदेश के लखनऊ से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां एक शख्स पर आरोप है कि उसने पहले अपनी पत्नी की हत्या की। पत्नी के शव को ठिकाने लगाने के बाद खुद को गिरफ्तारी से बचाने के लिए उसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करवाई। जब पुलिस अधिकारियों ने मामले की जांच-पड़ताल की थी तो हत्या का पर्दाफाश हो गया। पुलिस ने आरोपी शख्स को गिरफ्तार कर लिया है।

 

यह मामला लखनऊ के चिनहट थाना क्षेत्र का है, जहां अल्ताफ उर्फ कल्लू अपनी पत्नी यासमीन के साथ रहता था। अल्ताफ को अपनी पत्नी पर शक था। उसे लगता था कि यासमीन का किसी अन्य व्यक्ति के साथ अवैध संबंध है। पुलिस के मुताबिक, अल्ताफ ने 13 मई को यासमीन की हत्या की। 

 

यह भी पढ़ें: पति के साथ मिलकर की बॉयफ्रेंड को मार डाला, ड्रम में डालकर नाले में फेंक दी लाश

क्यों की आरोपी अल्ताफ ने हत्या?

पुलिस अधिकारियों के मुताबिक अल्ताफ और यासमीन के बीच आए दिन झगड़ा होता था। इसके अलावा अल्ताफ को शक था कि यासमीन का किसी अन्य व्यक्ति के साथ अफेयर था। इसी शक ने दोनों के रिश्ते में दरार डाल दी थी। शक के कारण रात के समय अल्ताफ ने यासमीन का गला घोंटकर हत्या कर दी। इसके बाद यासमीन के शव को रिक्शा में लाद दिया। रिक्शा को इंदिरा नहर के पास ले जाकर वहां की झाड़ियों में शव फेंककर वह घर लौट आया था।

 

यह भी पढ़ें: 19 साल के हो गए थे प्रतीक यादव, तब मुलायम ने माना अपना बेटा, क्या है कहानी?

पुलिस अधिकारियों के सामने कबूला जुर्म

14 मई को अल्ताफ पुलिस थाने पहुंचा और यासमीन की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई। जब पुलिस ने अल्ताफ से कई सवाल पूछे तो वह फंस गया। पुलिस ने उससे कई बार पूछताछ की। इसके बाद अल्ताफ ने कबूल कर लिया कि हत्या उसी ने की है। इसके बाद पुलिस अधिकारियों ने शव को बरामद करके पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। 


और पढ़ें