logo

मूड

ट्रेंडिंग:

कैब में छेड़छाड़ करने लगा ड्राइवर, भागकर नैनीताल के जंगल में छिपी युवती

दिल्ली की रहने वाली युवती टैक्सी से नैनीताल जा रही थी, रास्ते में जाते समय टैक्सी ड्राइवर ने उसके साथ शारीरिक छेड़छाड़ करने की कोशिश की।

Nainital taxi driver

प्रतीकात्मक तस्वीर। Photo Credit- AI

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement
Group2

दिल्ली की एक युवती उत्तराखंड के नैनीताल घुमने गई थी लेकिन उसे नहीं मालूम था कि यह यात्रा उसके जीवन की सबसे काली यात्राओं में से एक हो जाएगी। दरअसल, दिल्ली की रहने वाली 22 साल की युवती गुरुवार की देर रात टैक्सी से नैनीताल जा रही थी, रास्ते में जाते समय टैक्सी ड्राइवर ने उसके साथ शारीरिक छेड़छाड़ करने की कोशिश की।

 

युवती किसी तरह से ड्राइवर के चंगुल से भाग गई और उससे बचने के लिए पूरी रात जंगली में छिपी रही। सुबह होने पर युवती ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस ने अनजान ड्राइवर के खिलाफ केस दर्ज करके उसकी तलाश कर रही है। 

 

यह भी पढ़ें: ना लोकसभा गए ना राज्यसभा, अब फिर से जमीन तलाश रहे कुलदीप बिश्नोई?

टैक्सी में अकेली सफर कर रही थी युवती

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि दिल्ली की रहने वाली युवती ने आधी रात के करीब हल्द्वानी से नैनीताल के लिए टैक्सी हायर की थी। उन्होंने बताया कि वह टैक्सी में अकेली सफर कर रही थी। तल्लीताल पुलिस स्टेशन के SHO मनोज नयाल ने बताया कि युवती ने आरोप लगाया है कि ड्राइवर नशे में था। 

 

मनोज नयाल ने कहा, 'युवती ने आरोप लगाया कि ड्राइवर नशे में लग रहा था। उसने उसके साथ छेड़छाड़ शुरू कर दी और सेक्शुअल असॉल्ट करने की कोशिश की। जब उसने विरोध किया तो ड्राइवर ने कथित तौर पर उसके साथ मारपीट की।'

 

यह भी पढ़ें: सुरक्षा को लेकर सतर्क हुई बिहार सरकार, बढ़ाए जा रहे डॉग स्क्वॉड

गाड़ी से भागने में कामयाब रही युवती

पुलिस ने बताया कि यह घटना नैनीताल से करीब 12 किलोमीटर दूर पटवाडांगर के पास हुई। ड्राइवर ने टैक्सी को हाईवे से हटकर लोकल इलाके की ओर जाने वाले एक लिंक रोड पर मोड़ दिया और गाड़ी रोक दी। अपने साथ अनहोनी होने के डर से महिला गाड़ी से भागने में कामयाब रही और पास के जंगली इलाके में भाग गई। पुलिस ने बताया कि उसने शोर मचाया, जिसके बाद आरोपी मौके से भाग गया।

गिरफ्तारी के लिए टीमें तैनात 

पुलिस ने बताया कि युवती पूरी रात जंगली इलाके में सड़क किनारे छिपी रही। शुक्रवार सुबह, एक स्थानीय ने उसे देखा और नैनीताल के पुलिस स्टेशन तक पहुंचने में उसकी मदद की। पुलिस ने कहा कि उन्होंने मामला दर्ज कर लिया है और मौके का मुआयना किया है। महिला को मेडिकल जांच के लिए बीडी पांडे अस्पताल भेजा गया। आरोपी ड्राइवर का पता लगाने और उसे गिरफ्तार करने के लिए टीमें तैनात की गई हैं।

Related Topic:#Uttarakhand News

और पढ़ें