logo

मूड

ट्रेंडिंग:

नासिक में महिला से छेड़छाड़, 15Km तक परिवार का किया पीछा, कार में तोड़फोड़

महाराष्ट्र के नासिक से एक हैरान करने वाली घटना सामने आई है। जहां डैम और वॉटरफॉल घूमने आए परिवार की एक महिला सदस्य के साथ कुछ मनचलों ने छेड़छाड़ की, विरोध करने पर उन्होंने परिवार पर हमला कर दिया।

Nashik Igatpuri Woman Harassment Case

आरोपी/ (Photo Credit- Social Media)

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement

महाराष्ट्र के नासिक से एक हैरान करने वाली घटना सामने आई है। एक परिवार नासिक के इगतपुरी कस्बे में भवली डैम और वॉटरफॉल घूमने आया था। आरोप है कि परिवार की एक महिला सदस्य के साथ कुछ मनचलों ने छेड़छाड़ की, विरोध करने पर उन्होंने परिवार पर हमला कर दिया। आरोपियों ने परिवार के साथ न केवल मारपीट की, बल्कि 15 किलोमीटर तक उनका पीछा किया। उनकी गाड़ी में भी बुरी तरह तोड़-फोड़ की।

 

महिला अपने पूरे परिवार के साथ वॉटरफॉल घूमने आई थी। इस दौरान वहां मौजूद एक ग्रुप ने पर‍िवार की महिला सदस्य पर सीटी बजाते हुए छेड़छाड़ की। परिवार के लोगों ने जब इसका विरोध किया तो वो लोग भड़क गए और डंडे व लोहे की रॉड से उनपर हमला कर दिया।

यह भी पढ़ें: महाराष्ट्र: कहां खर्च हुए लाड़की बहिन योजना के 3541 करोड़? CAG ने खोली पोल

10 से 15 किलोमीटर तक परिवार का किया पीछा 

बताया जा रहा है कि आरोपियों ने करीब 10 से 15 किलोमीटर तक परिवार की कार का पीछा किया। इस दौरान उन्होंने कार को रोकने की कोशिश की। डंडों और लोहे की रॉड से हमला किया और कार में जमकर तोड़फोड़ की। नासिक की सड़कों पर गुंडई का ये हिंसक सीन काफी देर तक चलता रहा।  

 

परिवार ने बताया कि जैसे ही हमला शुरू हुआ, वे अपनी जान बचाने के लिए तेजी से वहां से निकल गए। तब भी आरोपी उनका पीछा करते रहे। रास्ते में कई जगहों पर उन्होंने कार रोकने और उन पर हमला करने की कोशिश की. परिवार इस घटना से बुरी तरह डर हुआ है।  

यह भी पढ़ें: उत्तराखंड के बाद महाराष्ट्र में UCC लागू करने का प्लान, 7 सदस्यीय कमेटी का गठन

नासिक पुलिस ने दर्ज कर ली है शिकायत   

अभी तक की मिली जानकारी के मुताबिक, पीड़ित परिवार की शिकायत के आधार पर नासिक पुलिस ने शिकायत दर्ज कर ली है। फिलहाल नासिक शहर और ग्रामीण पुलिस की संयुक्त टीमें आरोपियों की तलाश में जुटी हैं। मामले की जांच चल रही है। 


और पढ़ें