logo

ट्रेंडिंग:

‘क्या पायलट सुसाइड बॉम्बर था’, बारामती प्लेन क्रैश पर मिटकरी ने ऐसा क्यों कहा?

NCP (अजित पवार गुट) के MLC अमोल मिटकरी ने एक बयान में अजित पवार की मौत की तुलना पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की हत्या से की। उन्होंने इसमें ‘सुसाइड बॉम्बर’ वाला एंगल भी जोड़ा।

Amol Mitkari

अमोल मिटकरी, Photo Credit- ANI

शेयर करें

संबंधित खबरें

Advertisement
Group2

महाराष्ट्र की राजनीति में अजीत पवार की विमान हादसे में हुई मौत का मामला अब एक नया मोड़ लेता दिख रहा है। राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) के नेता अमोल मिटकरी ने इस हादसे की तुलना पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की हत्या से करते हुए एक गंभीर साजिश की आशंका जताई है। उनका आरोप है कि विमान के पायलट के व्यवहार पर शक हो सकता है। इसकी बारीकी से जांच होनी चाहिए।

 

दूसरी ओर, नागरिक उड्डयन राज्य मंत्री मुरलीधर मोहोल ने इन चर्चाओं पर विराम लगाते हुए साफ किया है कि जांच एजेंसियां अपना काम कर रही हैं। उन्होंने भरोसा दिलाया है कि इस हादसे से जुड़ी शुरुआती जांच रिपोर्ट 28 फरवरी तक सार्वजनिक कर दी जाएगी। सरकार का कहना है कि पूरी प्रक्रिया नियमों के तहत चल रही है और जल्द ही सच सबके सामने होगा।

 

यह भी पढ़ें: दिल्ली के मयूर विहार के मॉल पार्किंग में खड़ी कार से ड्राइवर का मिला शव

मिटकरी के आरोप

एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान अमोल मिटकरी ने कई सवाल खड़े किए। उन्होंने दावा किया कि विमान कंपनी (VSR) के पायलटों का दिसंबर में ही 50-50 करोड़ रुपये का भारी-भरकम बीमा कराया गया था, जो संदेह पैदा करता है। उन्होंने पायलट सुमित कपूर की तुलना उस आत्मघाती हमलावर से की जिसने राजीव गांधी पर हमला किया था।

 

NCP नेता ने मांग की है कि विमान के 'ब्लैक बॉक्स' से सारा डेटा निकाला जाए ताकि यह पता चल सके कि असल में क्या हुआ था।

सरकार का पक्ष

केंद्रीय मंत्री मुरलीधर मोहोल ने राजनीतिक बयानबाजी से दूरी बनाते हुए कहा कि मंत्रालय और जांच एजेंसियां समय-समय पर सभी जानकारी सार्वजनिक कर रही हैं। उन्होंने बताया कि हादसे के एक महीने के भीतर प्राइमरी रिपोर्ट पेश करने का नियम है, जिसे 28 फरवरी तक पूरा कर लिया जाएगा। इसके बाद फाइनल रिपोर्ट भी जारी की जाएगी।

 

यह भी पढ़ें: पापा ने NEET की तैयारी के लिए कहा, बेटे ने हत्या कर ड्रम में छिपाई लाश


जब उनसे विपक्षी नेताओं और रोहित पवार के आरोपों पर सवाल पूछा गया, तो उन्होंने कहा कि वे किसी भी राजनीतिक टिप्पणी का हिस्सा नहीं बनना चाहते और उन्हें अपनी एजेंसियों की जांच पर पूरा भरोसा है।

 

आपको बता दें कि 28 जनवरी की सुबह अजीत पवार मुंबई से बारामती चुनाव प्रचार के लिए जा रहे थे। बारामती एयरपोर्ट पर लैंडिंग के दौरान विमान क्रैश हो गया, जिसमें अजीत पवार समेत विमान में सवार सभी पांच लोगों की जान चली गई थी।


और पढ़ें

design

हमारे बारे में

श्रेणियाँ

Copyright ©️ TIF MULTIMEDIA PRIVATE LIMITED | All Rights Reserved | Developed By TIF Technologies

CONTACT US | PRIVACY POLICY | TERMS OF USE | Sitemap