logo

मूड

ट्रेंडिंग:

NEET में फेल होने से परेशान थी, तीसरी मंजिल कूदकर की खुदकुशी

इंदौर में नीट की तैयारी कर रही 21 साल की छात्रा की तीसरी मंजिल से गिरकर मौत हो गई। परीक्षा में बार-बार असफल होने से वह काफी समय से तनाव में थी।

Avantika Maurya

अवंतिका मौर्य, Photo Credit: Social Media

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement

मध्य प्रदेश के इंदौर के भंवरकुआं इलाके की धाकड़ कॉलोनी में एक बिल्डिंग से गिरकर 21 साल की NEET छात्रा अवंतिका मौर्य की मौत हो गई। अवंतिका धार जिले की रहने वाली थी और यहां एक फ्लैट में अपनी बड़ी बहन डॉ. सपना मौर्य के साथ रह रही थी। जिस समय यह घटना हुई उसके पिता डॉ. बंसीलाल मौर्य भी उसी फ्लैट में थे। वे खरगोन जिले के भीकनगांव में डॉक्टर हैं और अपनी ट्रेनिंग के लिए इंदौर आए हुए थे। अवंतिका काफी समय से नीट परीक्षा की तैयारी कर रही थी और एमबीबीएस में एडमिशन के लिए उसने तीन बार कोशिश की थी लेकिन सफलता न मिलने के कारण वह बहुत तनाव में थी।

 

अवंतिका की बहन डॉ. सपना ने बताया कि घटना वाले दिन अवंतिका का व्यवहार कुछ अजीब था। वह किसी से ठीक से बात नहीं कर रही थी और सिर्फ 'हां' या 'ना' में ही जवाब दे रही थी। इस मामले में एक बात यह है कि उसके भाई धन सिंह ने पुलिस को बताया कि अवंतिका ने जनवरी के महीने में भी फिनाइल पीकर अपनी जान देने की कोशिश की थी। उस समय परिवार ने उसे पढ़ाई का दबाव कम लेने की सलाह दी थी और इसी साल उसका दाखिला खरगोन के एक फार्मेसी कॉलेज में करवा दिया गया था ताकि उसका मन पढ़ाई के तनाव से हट सके।

 

यह भी पढ़ें: IAF अधिकारी की पत्नी से रेप और जबरन धर्म परिवर्तन का आरोपी मौलवी हुआ गिरफ्तार

फोन पर बात करते हुए हुआ हादसा

जांच में पता चला है कि घटना वाली रात करीब 9:30 बजे अवंतिका ने अपने भाई हर्ष से वीडियो कॉल पर बात की थी। इसके बाद रात 11:30 बजे वह अपनी दूसरी बहन नैना से फोन पर बात कर रही थी। फोन पर बात करते हुए ही वह सीढ़ियों से छत की तरफ गई और अचानक तीसरी मंजिल से नीचे गिर गई। वहां पास ही खड़े एक लड़के ने उसे गिरते हुए देखा और मदद के लिए भागा लेकिन तब तक वह गंभीर रूप से घायल हो चुकी थी।

अस्पताल में इलाज

घरवाले उसे तुरंत एक निजी अस्पताल ले गए, जहां से उसे एमवाई अस्पताल रेफर कर दिया गया। शुक्रवार सुबह करीब 5 बजे इलाज के दौरान अवंतिका की मौत हो गई। एडिशनल डीसीपी दिशेष अग्रवाल ने बताया कि पुलिस इस मामले की गहराई से जांच कर रही है।

 

यह भी पढ़ें: CCTV लगाकर निगरानी करता था पति, दहेज के लिए किया परेशान, महिला ने दे दी जान

 

फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल की जांच करके सबूत जुटाए हैं। पुलिस अब अवंतिका का मोबाइल फोन चेक कर रही है और उसके कॉल रिकॉर्ड्स भी देखे जा रहे हैं ताकि यह साफ हो सके कि आखिर हुआ क्या था। पुलिस इसे हादसे और आत्महत्या के प्रयास दोनों नजरियों से देख रही है।

डिस्क्लेमर: अगर आप या आपका कोई परिचित किसी कठिन दौर से गुजर रहा है और उसे मदद की जरूरत है तो तत्काल इन नंबरों पर फोन करें, आत्महत्या से बेहतर जीवन है। परेशानियां सीमित वक्त के लिए होती हैं, गुजर जाएंगी। 

  • किरण: 1800-599-0019
  • टेली-मानस: 14416 या 1800-891-4416
  • वंद्रेवाला फाउंडेशन: 9999 666 555
  • आसरा: 9820466726

Related Topic:#State News#MP Police

और पढ़ें