logo

मूड

ट्रेंडिंग:

'वह मेरी गर्लफ्रेंड है...’, फुफेरे भाई की हरकतों से परेशान NEET छात्रा ने दी जान

UP के कानपुर में NEET की तैयारी कर रही छा़त्रा को उसका फुफेरा भाई अपनी गर्लफेंड बताकर बदनाम करता था। इससे तंग आकर छात्रा ने फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली।

ai generated image of a girl

प्रतीकात्मक तस्वीर, Photo Credit: ChatGPT

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement

उत्तर प्रदेश के कानपुर में NEET की तैयारी कर रही 17 वर्षीय छात्रा की मौत से हड़कंप मच गया। चकेरी थाना क्षेत्र के श्यामनगर में बुधवार को छात्रा का शव उसके कमरे में फंदे से लटका मिला। परिजन ने छात्रा के फुफेरे भाई पर करीब छह महीने से लगातार परेशान करने, जबरन बातचीत का दबाव बनाने और ब्लैकमेल करने का आरोप लगाया है। परिवार का कहना है कि आरोपी युवक छात्रा के दोस्तों को संदेश भेजकर उसे अपनी गर्लफ्रेंड बताता था। छात्रा की मौत के बाद परिवार में कोहराम मचा है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है और शिकायत मिलने के बाद कार्रवाई की बात कही है।

 

मूल रूप से चंदौली जिले के धानापुर क्षेत्र का रहने वाला परिवार फिलहाल कानपुर के चकेरी थाना क्षेत्र के गंगानगर में किराए के मकान में रह रहा है। छात्रा की पहचान 17 वर्षीय खुशबू सिंह के रूप में हुई है। वह NEET की तैयारी कर रही थी।खुशबू के पिता नरेंद्र प्रताप प्राइवेट नौकरी करते हैं और दिल्ली में नौकरी के सिलसिले में रहते हैं। परिवार में उनकी पत्नी नीलम देवी, दो बेटियां और एक बेटा है। बुधवार सुबह परिवार के लोग अपने-अपने काम में व्यस्त थे। कुछ देर बाद खुशबू के कमरे से कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली तो परिजन ने जाकर देखा। कमरे में उसका शव फंदे से लटका मिला। इसके बाद परिवार ने पुलिस को सूचना दी।

 

यह भी पढ़ें: 'चाय खतरे में है मित्तर, चीनी पहुंच गई सत्तर’, इतना लिखने पर सस्पेंड हुए लेखपाल

फुफेरे भाई पर 6 महीने से परेशान करने का आरोप

खुशबू के भाई अभिषेक ने आरोप लगाया कि गुजरात में रहने वाला उनका फुफेरा भाई करीब छह महीने से उसे परेशान कर रहा था। आरोप है कि वह फोन करके खुशबू पर जबरन बातचीत करने का दबाव बनाता था।परिजन का कहना है कि आरोपी युवक खुशबू के दोस्तों को संदेश भेजकर उसे अपनी गर्लफ्रेंड बताता था। इससे खुशबू काफी परेशान रहने लगी थी। परिवार के मुताबिक करीब तीन महीने पहले भी युवक की शिकायत उसकी मां से की गई थी। इसके बाद कुछ समय तक उसने खुशबू को परेशान नहीं किया, लेकिन कुछ दिन पहले दोबारा संपर्क कर उसे परेशान करना शुरू कर दिया।

 

खुशबू की मां नीलम देवी ने आरोप लगाया कि युवक ने उनकी बेटी के इंस्टाग्राम अकाउंट से भी छेड़छाड़ की और उसे ब्लैकमेल करता था। परिवार का कहना है कि लगातार कथित उत्पीड़न के कारण खुशबू मानसिक रूप से परेशान रहने लगी थी और उसकी दिनचर्या भी प्रभावित हो गई थी। परिजन ने यह भी बताया कि आरोपी युवक पहले एक मामले में जेल जा चुका है। परिवार का आरोप है कि जेल से बाहर आने के बाद उसने दोबारा खुशबू से संपर्क करना शुरू कर दिया था।

 

यह भी पढ़ें: उफनता नाला पार करने के चक्कर में डूब गए 3 लोग, फिर तेज हुई पुलिया बनवाने की मांग

पुलिस ने पोस्टमार्टम कराया

सूचना मिलने के बाद चकेरी पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस छात्रा की मौत के कारणों की जांच कर रही है। चकेरी थाना प्रभारी अजय प्रकाश मिश्र के मुताबिक छात्रा के शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। फिलहाल परिवार की ओर से लिखित शिकायत नहीं दी गई है। शिकायत मिलने पर आरोपों के आधार पर कार्रवाई की जाएगी। पुलिस अब परिवार की ओर से लगाए गए उत्पीड़न, ब्लैकमेलिंग और सोशल मीडिया खाते से छेड़छाड़ के आरोपों की भी जांच करेगी। 

Related Topic:#UP News

और पढ़ें