logo

मूड

ट्रेंडिंग:

AIIMS अस्पताल में नर्स ने लगाया गलत इंजेक्शन, 3 साल के बच्चे की हुई मौत

भोपाल के एम्स अस्पताल में नर्स ने 3 साल के बच्चे को गलत इंजेक्शन लगा दिया था। इसके बाद बच्चे का निधन हो गया। पुलिस नर्स के खिलाफ जांच-पड़ताल कर रही है।

Hospital Exposed Nurse Mistake

प्रतीकात्मक तस्वीर, Photo Credit- Gemini

मध्य प्रदेश के भोपाल में एक अस्पताल की कथित लापरवाही की वजह से 3 साल के बच्चे की मौत हो गई। एम्स अस्पताल की एक नर्स पर आरोप है कि उन्होंने कैंसर के मरीज को दवा देने के बजाय गलत इंजेक्शन लगा दिया। इसके बाद बच्चे की मौत हो गई। आरोपों के मुताबिक नर्स ने बच्चे को फॉर्मेलिन का इंजेक्शन लगा दिया था, जो शवों को संरक्षित रखने के लिए इस्तेमाल किया जाता है। इस मामले में दो नर्सों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस इस मामले की जांच कर रही है।

 

यह घटना दिसंबर 2025 की है, जब साकौरजा गांव के सार्थक यादव को अस्पताल में भर्ती कराया गया था। सार्थक को ब्लड कैंसर था, इस वजह से उसे 15 दिसंबर को एम्स में इलाज के लिए लाया गया था। 17 दिसंबर को सार्थक की हालत खराब हुई थी, जिसके बाद नर्स ने इंजेक्शन लगाया था।

 

यह भी पढ़ें: क्या बिल्डिंग में लगाई गई थी आग? नकाबपोश महिला ने रची साजिश, CCTV ने किया खुलासा

क्या है परिवार का दावा?


सार्थक के परिवार का दावा है कि यह लापरवाही 17 दिसंबर 2025 को हुई थी। जब सार्थक की नसों की लाइन ब्लॉक हो गई थी, तब वहां मौजूद नर्स मधुबाला शर्मा ने एक सिरिंज उठाई और इंजेक्शन लगा दिया। सार्थक के पिता का दावा है कि उस दौरान उन्होंने नर्स को रोका भी था। इसके बावजूद नर्स ने इंजेक्शन लगा दिया।


इंजेक्शन लगाने के तुरंत बाद सार्थक की हालत बिगड़ गई। इसके बाद उसे PICU में शिफ्ट किया गया। सार्थक की जान बचाने के लिए डॉक्टरों ने सीपीआर भी दिया, लेकिन कई कोशिशों के बाद उसका निधन हो गया।

 

यह भी पढ़ें: फर्जी डिग्री पर बनी नौकरी की नींव हिली, मुजफ्फरपुर के दो शिक्षकों पर हुआ FIR


जांच में पकड़ी गई लापरवाही

एम्स अस्पताल के डॉक्टरों की जांच के मुताबिक, सार्थक की मौत फॉर्मेलिन के इंजेक्शन से हुई थी, जिसके लिए अस्पताल की नर्स को जिम्मेदार ठहराया गया। इसके अलावा जांच में यह भी पाया गया कि फॉर्मेलिन से भरी सिरिंज वार्ड में खुले तौर पर रखी हुई थी, जो बहुत बड़ी लापरवाही मानी गई।


इसी जांच के आधार पर पुलिस ने 12 जून को दो नर्सों के खिलाफ केस दर्ज किया। पुलिस ने गलत इंजेक्शन लगाने के आरोप में मधुबाला शर्मा के खिलाफ मामला दर्ज किया है, जबकि फॉर्मेलिन की सिरिंज खुले में छोड़ने के आरोप में अनुष्का के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।


और पढ़ें