logo

मूड

ट्रेंडिंग:

AC में ब्लास्ट हुआ और जलकर खाक हो गए तीन फ्लैट, नोएडा की सोसायटी में लगी भीषण आग

नोएडा की एक हाइराइज सोसायटी में भीषण आग लगने के चलते 3 फ्लैट जलकर खाक हो गए। रिपोर्ट के मुताबिक, यह आग AC में ब्लास्ट होने के चलते लगी थी।

noida fire accident

जलकर खाक हो गए तीन फ्लैट, Photo Credit: Social Media

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement

उत्तर प्रदेश के गौतम बुद्ध नगर जिले के नोएडा में एक बार फिर से आग लगने की घटना सामने आई है। सोमवार सुबह नोएडा सेक्टर 119 की अरण्य सोसाटी में लगी के चलते तीन फ्लैट जलकर खाक हो गए। शुरुआती जांच में सामने आया है कि एसी में ब्लास्ट होने के चलते यह आग लगी और देखते ही देखते उसने दो और फ्लैट को लपेटे में ले लिया। गनीमत यह रही कि इस हादसे में किसी की भी जान नहीं गई और लोग सुरक्षित बच गए। सूचना मिलने के बाद फायर ब्रिगेड की 6 गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और अब आग बुझा ली गई है। हालांकि, इन तीनों फ्लैट को मिलाकर लाखों का सामान जलकर खाक हो गया है।

 

इस घटना की जानकारी मिलने के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी संज्ञान लिया है और अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि वे तत्काल घटनास्थल पर पहुंचे। उन्होंने यह भी कहा है कि अगर हादसे में कोई घायल हुआ है तो उसका भी इलाज करवाया जाए। सामने आई तस्वीरों और वीडियो में देखा जा सकता है कि सोसायटी के एक टावर की ऊपरी दतीन फ्लोर में आग लगी हुई है काला घना धुआं उठ रहा है। बगल के ही फ्लैट से पानी डालकर आग को बुझाने की कोशिश की गई और कुछ घंटों की मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया गया।

 

यह भी पढ़ें:  संभल SP की फर्जी ID से साइबर फ्रॉड की कोशिश, कारोबारी से मांगे 85 हजार

AC में ब्लास्ट से लगी आग

मुख्य दमकल अधिकारी प्रदीप कुमार चौबे ने बताया कि दमकल विभाग को सुबह सूचना मिली कि सेक्टर-119 स्थित अरण्य सोसायटी की 21वीं मंजिल पर स्थित एक फ्लैट में आग लग गई। उन्होंने बताया कि घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची दमकल विभाग की 6 गाड़ियों ने आग पर काबू पाया। उन्होंने बताया कि आग ने आसपास के दो और फ्लैटों को अपनी चपेट में ले लिया। उन्होंने बताया कि इस घटना में घरों में मौजूद सामान जल गया है। चौबे ने बताया कि प्रथम दृष्टया जांच में पता चला है कि फ्लैट के एसी में विस्फोट हो गया था, जिसकी वजह से आग लगी। उन्होंने बताया कि इस घटना में कोई जनहानि नहीं हुई। 

 

यह भी पढ़ें: महाराष्ट्र TET पेपर लीक केस का बिहार से क्या कनेक्शन निकल आया? समझिए पूरी बात

 

प्रदीप कुमार चौबे ने बताया कि इस साल गर्मियों के मौसम में अब तक शहर में डेढ़ सौ से ज्यादा जगह पर एसी में विस्फोट के कारण आग लगने की घटनाएं सामने आ चुकी हैं। उनके अनुसार रविवार रात गोल्डन आई कमर्शियल बिल्डिंग की नौवी मंजिल पर स्थित एक कार्यालय में आग लग गई थी। उन्होंने बताया कि इस घटना में कोई जनहानि नहीं हुई है।

 

Related Topic:#Fire Accident

और पढ़ें