logo

मूड

ट्रेंडिंग:

नूंह दंगों के आरोपी रह जाएंगे कुंआरे? पैसे देकर ले गया बारात; नहीं मिली दुल्हन

गौ रक्षक बिट्टू बजरंगी हरियाणा के ही फरीदाबाद का रहे वाला है। वह शादी करना चाहता है लेकिन उसे लड़की नहीं मिल रही है।

bittu bajrangi marriage

बिट्टू बजरंगी। Photo Credit- Social Media

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement

हरियाणा के नूंह जिले में 31 जुलाई 2023 को सांप्रदायिक दंग हुए थे। यह हिंसा ब्रज मंडल जलाभिषेक यात्रा के दौरान हुई थी। इसी नूंह हिंसा का आरोपी है गोरक्षक बिट्टू बजरंगी। खबर सामने आई है कि बिट्टू बजरंगी दुल्हन ढूंढ रहा है, लेकिन दुल्हन ढूंढने में उसके साथ पैसों की ठगी हो गई है।

 

दरअसल, गौ रक्षक बिट्टू बजरंगी हरियाणा के ही फरीदाबाद का रहे वाला है। वह शादी करना चाहता है लेकिन उसे लड़की नहीं मिल रही है। इसी बात का फायदा उठाकर फरीदाबाद एक व्यक्ति ने कथित तौर पर बिट्टू के साथ 30 हजार रुपये की ठगी की है। आरोपी ने बिट्टू की शादी कराने के बहाने उसके साथ यह ठगी की। 

 

पुलिस ने शुक्रवार (20 फरवरी) को इस बारे में जानकारी देते हुए बताया कि 2023 के नूंह सांप्रदायिक दंगों के आरोपी बजरंगी की शिकायत के आधार पर आरोपी और उसके साथियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है।

 

यह भी पढ़ें: 'हम मुसलमान हैं और वह सैनी', प्यार करने पर भाई ने सगी बहन को मार डाला

पड़ोसी के रिश्तेदार के पार शादी का पैगाम

पुलिस में दी गई शिकायत के मुताबिक, बिट्टू ने अपने पड़ोसी के रिश्तेदार, आरोपी बंटी से कहा कि वह शादी करना चाहता है और अगर उसे कोई उपयुक्त लड़की पता हो तो उसे बताए। इसके बाद बंटी ने बजरंगी को रानी नाम की एक महिला से बिट्टू को मिलवाया। बंटी और रानी ने बिट्टू को तीन बार अलीगढ़ में लड़कियों से मिलवाने के लिए बुलाया, लेकिन उसे उनमें से कोई भी पसंद नहीं आई।

एक लड़की पसंद आई

इसके बाद बंटी ने बिट्टू को एक युवती की तस्वीर भेजी जो उसे पसंद आ गई। बिट्टू का आरोप है कि पांच सितंबर, 2025 को बंटी और रानी बजरंगी के घर आए और सात फरवरी को शादी तय हो गई। 

 

यह भी पढ़ें: बिहार में 50 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार हुईं डीपीओ अनीता कुमारी

बारात लेकर गया लेकिन नहीं मिली दुल्हन

वादे के मुताबिक, बजरंगी ने छह फरवरी को दुल्हन के लिए कपड़े आदि खरीदने के लिए आरोपियों को 30,000 रुपये ट्रासफर किए थे। शिकायत में कहा गया है कि जब वह बारात के साथ अलीगढ़ पहुंचा, तो आरोपी वहां नहीं मिले और सभी ने अपने मोबाइल फोन बंद कर रखे थे। बिट्टू ने पुलिस को बताया है कि जब उसने दुल्हन के नंबर पर फोन किया, तो उसने कहा कि उसे शादी के बारे में कुछ भी पता नहीं है और मुझे खाली हाथ लौटना पड़ा।

Related Topic:#haryana news

और पढ़ें