logo

मूड

ट्रेंडिंग:

ओडिशा: गौ हत्या के शक में दलित युवक की पीट-पीटकर हत्या, केस दर्ज

ओडिशा में गोहत्या के शक में एक व्यक्ति की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। इस मामले में 6 लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है।

representational image । Photo Credit: PTI

प्रतीकात्मक तस्वीर । Photo Credit: PTI

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement
Group2

ओडिशा के देवगढ़ जिले से दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है। यहां भीड़ ने 35 वर्षीय एक दलित व्यक्ति को गौ हत्या के शक में पीट-पीटकर मार डाला, जबकि उसका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना बुधवार को रियामल थाना क्षेत्र के कुंडेजुरी गांव में हुई।

 

पुलिस के अनुसार, मृतक की पहचान किशोर के रूप में हुई है, जबकि घायल साथी का नाम गौतम नायक है। दोनों पास के ही कौंसिधीपा गांव के रहने वाले थे और पेशे से पशु की खाल उतारने का काम करते थे।

 

यह भी पढ़ें: कर्नाटक: हादसे में घायल हुए तो पहले इलाज होगा, फिर मांगे जाएंगे पैसे

जंगल में गाय के साथ देखा

घटना तब हुई जब कुछ लोगों ने उन्हें जंगल में मरी हुई गाय का मांस काटते हुए देख लिया। मौके पर गाय का कटा हुआ सिर भी पड़ा था। किशोर ने ग्रामीणों को समझाने की कोशिश की कि उसकी गाय मर गई थी और वह उसका मांस काट रहा है। लेकिन लोगों ने उसकी बात नहीं मानी और उसे गाय मारने का आरोपी ठहराते हुए बेरहमी से पिटाई कर दी।

पिटाई से हुई मौत

पिटाई में किशोर की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसका साथी गौतम नायक किसी तरह जान बचाकर भागने में सफल रहा। देवगढ़ के पुलिस अधीक्षक अनिल कुमार मिश्रा ने बताया कि इस मामले में छह लोगों को गिरफ्तार किया गया है और पूरे मामले की जांच की जा रही है।

 

यह भी पढ़ें: रेप पीड़िता को आरोपी के घर भेजा, दोबारा रेप हुआ, अधिकारी पर FIR दर्ज

 

यह घटना इलाके में तनाव का कारण बन गई है। पुलिस ने अतिरिक्त बल तैनात कर स्थिति पर नजर बनाए रखी है।


और पढ़ें