logo

मूड

ट्रेंडिंग:

1 की मौत, दर्जनों घायल, 70 से अधिक घर तबाह; ओडिशा में बवंडर ने मचाई तबाही

ओडिशा के मयूरभंज जिले में रविवार को एक बवंडर ने भारी तबाही मचा दी। जिले के करंजिया इलाके में अचानक आए इस तूफान में एक व्यक्ति की जान चली गई और दर्जनों लोग घायल हो गए।

representative image of Tornado

प्रतीकात्मक तस्वीर। ( AI Generated Image)

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement
Group2

ओडिशा के मयूरभंज जिले रविवार को प्रकृति का विनाशकारी रूप देखने को मिला। जिले के करंजिया क्षेत्र में आए एक भयंकर नॉरवेस्टर तूफान (बवंडर) ने कुछ ही मिनटों के भीतर पूरे इलाके को मलबे के ढेर में बदल दिया। रिपोर्टों के अनुसार, इस भीषण आपदा में अब तक एक व्यक्ति की मौत की पुष्टि हुई है, जबकि दर्जनों लोग घायल हुए हैं। वहीं इलाके से 70 से ज्यादा घर भी तबाह होने की खबर सामने आई है।

 

तूफानी हवाओं की रफ्तार इतनी जानलेवा थी कि उसने न सिर्फ मजबूत पेड़ों को जड़ से उखाड़ दिया बल्कि सड़क पर चल रहे वाहनों को भी तिनकों की तरह हवा में उछाल दिया। इस अचानक आए बवंडर ने स्थानीय निवासियों को संभलने का जरा भी मौका नहीं दिया। प्रभावित इलाकों में बिजली के खंभे गिरने से संचार और बिजली दोनों ही व्यवस्थाएं पूरी तरह से ठप हो गई हैं।

 

यह भी पढ़ें: मधेपुरा में पकड़ी गई अवैध मिनी गन फैक्ट्री, भारी मात्रा में मिली हथियारों की खेप

किआ गांव में सबसे ज्यादा तबाही

तूफान का सबसे भयावह दृश्य जिले के किआ गांव में दिखाई दिया। यहां बवंडर ने ऐसी तबाही मचाई कि गांव के कच्चे और फूस के घर देखते ही देखते गायब हो गए। करीब 70 से अधिक घरों की छतें हवा में उड़कर सैकड़ों मीटर दूर जा गिरीं, जबकि कई पक्के मकानों की दीवारें ढह गईं। गांव के कम से कम 10 लोग मलबे में दबने और उड़ती हुई वस्तुओं की चपेट में आने से घायल हुए हैं, जिनमें से एक की हालत नाजुक बनी हुई है।

 

यह भी पढ़ें: रील बनाने के चक्कर में गई जान, तेज स्पीड में कार डिवाइडर से टकराई

हवा में उड़ा ऑटो-रिक्शा

तूफान की ताकत का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि सड़क पर चल रहे वाहन भी इसकी चपेट में आ गए। तेज हवाओं के दबाव से एक ऑटो-रिक्शा जमीन से उठकर हवा में उछल गया और पास के तालाब में जा गिरा। इसके अलावा कई अन्य वाहन भी सड़क से फिसलकर गड्ढों और किनारों पर पलट गए। स्थानीय लोगों के मुताबिक तूफान इतनी तेजी से आया कि किसी को संभलने का मौका तक नहीं मिला।


और पढ़ें