logo

मूड

ट्रेंडिंग:

यूरोप ट्रिप के लिए पैसे और iPhone लेने का आरोप, बिहार में सस्पेंड हुए 2 IAS अफसर

बिहार के दो आईएएस अधिकारियों पर रिश्वत लेने का आरोप लगा है जिन्हें सस्पेंड कर दिया गया है। इन दोनों पर ठेकेदार रिशु श्री से रिश्वत लेने के गंभीर आरोप हैं।

Yogesh Kumar Sagar and Abhilasha

योगेश कुमार सागर और अभिलाषा, Photo Credit: Social Media

बिहार के दो आईएएस अधिकारियों को घूस लेने के आरोप में सस्पेंड कर दिया गया है। इनमें एक अभिलाषा कुमारी शर्मा हैं जो साल 2014 में IAS बनी थीं जबकि दूसरे अधिकारी योगेश कुमार सागर हैं जो 2017 में IAS बने थे। आरोप है कि ये दोनों रिशु श्री ठेकेदार के दोस्त थे और उनसे रिश्वत लेते थे। रिशु कई अधिकारियों को रिश्वत देकर टेंडर पास कराता था। उसी सिलसिले में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की जांच चल रही है। जांच के दौरान दौरान ईडी को पता चला कि अभिलाषा और योगेश भी रिश्वत लेते थे। ईडी के दावों के आधार पर दोनों को नौकरी से सस्पेंड किया गया।


ईडी के आरोपों के मुताबिक, अभिलाषा रिश्वत के तौर पर लोगों से आईफोन लेती थीं जबकि योगेश कुमार सागर ने घूस के पैसों से यूरोप की यात्रा की थी। ठेकेदार रिशु श्री मामले में अब तक कई सरकारी अधिकारियों का पर्दाफाश हो चुका है। रिश्वत लेने के आरोप में संजय हंस और तीन आईएएस अधिकारियों पर कार्रवाई हुई थी। जानकारी के लिए बता दें ठेकेदार रिशु श्री को गुरुवार को गिरफ्तार किया गया था।

 

यह भी पढ़ें: कोई घर लौटने वाला था, कोई कर रहा था पार्टी, साकेत में जान गंवाने वाले लोग कौन?

कौन हैं IAS अभिलाषा और योगेश? 

अभिलाषा बिहार के नवादा जिले की रहने वाली हैं। जो ग्रामीण विकास विभाग की मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी थीं। इससे पहले उन्होंने कई पदों पर काम किया था। अभिलाषा ने बीटेक की पढ़ाई की थी, उसके बाद लोक प्रशासन में एमए किया था। बतौर आईएएस उनका रवैया सख्त था।

 

योगेश उत्तर प्रदेश के रहने वाले हैं। जो 2017 में आईएएस अधिकारी बने थे। जो फिलहाल समाज कल्याण विभाग में निदेशक थे।

क्या हैं आरोप?

ईडी की जांच के मुताबिक रिशु श्री ने अभिलाषा को 9 लाख रुपये दिए थे। जब अभिलाषा अपने घर की छत बनवा रही थीं तो इसके लिए रिशु श्री ने रुपये दिए थे। इसके अलावा रिशु ने अभिलाषा को आईफोन समेत कई महंगे गिफ्ट दिए थे।

 

यह भी पढ़ें: भाभी ने शादी से इनकार किया, देवर ने भतीजे को पटक-पटककर मार डाला, वीडियो डरा देगा

 

ईडी की रिपोर्ट के मुताबिक रिशु श्री अपने परिवार के 8 सदस्यों के साथ यूरोप घूमने गए थे। परिवार के साथ ऑस्ट्रिया के विएना, वोल्फगैंग और साल्जबर्ग घूमने गए थे। इस ट्रिप में लगभग 21 लाख रुपये का खर्च हुआ था। इस ट्रिप का पूरा खर्चा रिशु श्री ने ही दिया था। यही रुपये और गिफ्ट देकर रिशु श्री कई टेंडर पास कराता था।


और पढ़ें