logo

मूड

ट्रेंडिंग:

बिहार में अब से हर महीने के अंतिम रविवार को मनेगा 'पंचायत विकास दिवस'

बिहार में अब राज्य की हर ग्राम पंचायत में हर महीने के अंतिम रविवार को 'पंचायत विकास दिवस' मनाया जाएगा। इसका ऐलान खुद मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने किया।

bihar Panchayat Vikas Diwas

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी।

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement

संजय सिंह,पटना। बिहार में पंचायतों के समग्र विकास और जनभागीदारी को नई दिशा देने के लिए मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने बड़ा ऐलान किया है। अब राज्य की हर ग्राम पंचायत में प्रत्येक माह के अंतिम रविवार को 'पंचायत विकास दिवस' मनाया जाएगा। मुख्यमंत्री ने शनिवार को मुंगेर जिले के टेटिया बम्बर प्रखंड की टेटिया ग्राम पंचायत से इस कार्यक्रम का शुभारंभ किया। पहले आयोजन की थीम 'महिला हितैषी पंचायत' रखी गई।

 

जनसभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा कि पंचायत विकास दिवस के जरिए साल में बारह ऐसे अवसर मिलेंगे जब पंचायत प्रतिनिधि, पदाधिकारी और ग्रामीण एक मंच पर बैठकर विकास से जुड़े विषयों पर खुलकर चर्चा करेंगे।

समस्याओं का समाधान वहीं निकलेगा

स्थानीय समस्याओं का समाधान वहीं निकलेगा। जिस तरह सहयोग शिविरों में महीने के पहले मंगलवार और तीसरे मंगलवार को लाखों लंबित आवेदनों का तीस दिन में निष्पादन किया गया, उसी तर्ज पर यह दूसरा शिविर है। यह पंचायतों के विकास की चिंता करेगा।

 

मुख्यमंत्री ने बताया कि सहयोग शिविरों के जरिए अब तक साढ़े तीन लाख से अधिक आवेदनों का निपटारा किया जा चुका है। पंचायत विकास दिवस भी ग्रामीण विकास का प्रभावी मंच बनेगा। हर माह अलग-अलग थीम पर स्वास्थ्य, शिक्षा, जल प्रबंधन, सिंचाई, पेयजल, स्वच्छता, हरित विकास, सामाजिक न्याय और सामाजिक सुरक्षा जैसे विषयों पर व्यापक विमर्श होगा और कार्य योजना बनेगी।

'गरीबी मुक्त और आत्मनिर्भर बनेगी पंचायत'

मुख्यमंत्री ने कहा कि पंचायत विकास दिवस का मकसद पंचायतों को गरीबी मुक्त, स्वच्छ, समृद्ध और आत्मनिर्भर बनाना है। उन्होंने सांसद, विधायक, जिला परिषद सदस्य, पंचायत समिति सदस्य, मुखिया, सरपंच, वार्ड सदस्य और पंच सहित सभी जनप्रतिनिधियों से ग्राम सभाओं के माध्यम से अपनी जनभागीदारी सुनिश्चित करने की अपील की। "विकसित भारत और समृद्ध बिहार के लिए आत्मनिर्भर पंचायत और आत्मनिर्भर गांव का होना जरूरी है।

 

यह भी पढ़ें: सोशल मीडिया पर नफरत फैलाना पड़ेगा भारी, बिहार पुलिस ने की एक्शन की तैयारी

'महिला हितैषी पंचायत' से शुरुआत

पहले पंचायत विकास दिवस की थीम 'महिला हितैषी पंचायत' रखी गई है। मुख्यमंत्री ने कहा कि जीविका दीदियों के आर्थिक सशक्तिकरण के लिए सरकार लगातार काम कर रही है। बड़ी संख्या में महिलाओं को स्वरोजगार के लिए आर्थिक मदद दी गई है। महिलाएं आगे बढ़ेंगी तभी गांव आगे बढ़ेगा।

हर प्रखंड में मॉडल स्कूल, डिग्री कॉलेज का वादा

मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के लिए सभी प्रखंडों में मॉडल स्कूल खोल रही है। दो सौ ग्यारह प्रखंडों में डिग्री कॉलेज स्थापित करने की दिशा में काम चल रहा है। हमारा सपना है कि प्राइवेट स्कूल के बच्चे भी सरकारी मॉडल स्कूल में पढ़ने आएं। कल हमने पटना के मिलर हाई स्कूल का निरीक्षण किया था। आज पटना कॉलेजियट और साइंस कॉलेज देखूंगा। डिग्री कॉलेज खुलने से बच्चे गांव में ही पढ़ाई कर सकेंगे। प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी भी यहीं होगी।

'मनरेगा की जगह अब विकसित भारत जी राम'

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में गरीबों के लिए आवास, बुनियादी सुविधाओं और ग्रामीण विकास के क्षेत्र में ऐतिहासिक काम हुए हैं। मनरेगा की जगह अब विकसित भारत जी राम योजना की शुरुआत की गई है। इसमें अड़तालीस घंटे के अंदर काम को अपलोड करना होगा। केंद्र सरकार से अगले चार-पांच वर्षों में इसके तहत पचास से सत्तर हजार करोड़ रुपये बिहार को मिलेंगे।

 

उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री ने साढ़े चार करोड़ लोगों को पक्का मकान दिया है। पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में पिछले बीस वर्षों में एक करोड़ लोगों को पक्का मकान मिला है। "प्रधानमंत्री के विकसित भारत और नीतीश कुमार के समृद्ध बिहार के सपने को हम पूरा करेंगे।

'एक सौ पच्चीस यूनिट मुफ्त बिजली, सोलर पर फोकस'

मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार एक सौ पच्चीस यूनिट मुफ्त बिजली दे रही है। भविष्य में सोलर ऊर्जा आधारित व्यवस्था विकसित कर लोगों को दीर्घकालिक और सस्ती बिजली देने की दिशा में काम हो रहा है। स्वास्थ्य सुविधाओं को सुदृढ़ करने का भी लक्ष्य है। पंद्रह अगस्त से ऐसी व्यवस्था लागू करेंगे कि अनुमंडल और जिला अस्पतालों में ही बेहतर इलाज मिले। अनावश्यक रेफरल की जरूरत न पड़े।

 

यह भी पढ़ें: 'टीनू को फांसी, बाकी को 6 महीने में छोड़ दो...', संत क्यों चाहते हैं ऐसा इंसाफ?

'अपराधियों पर कार्रवाई जारी रहेगी'

मुख्यमंत्री ने स्पष्ट कहा कि अपराधियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई लगातार जारी रहेगी और कानून का राज हर हाल में कायम रखा जाएगा। मुंगेर क्षेत्र में चल रही विकास परियोजनाओं का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि सरकार सर्वांगीण विकास के लिए प्रतिबद्ध है।

'तारापुर की जनता का ऋणी हूं'

मुख्यमंत्री ने कहा कि वे तारापुर की जनता के ऋणी हैं जिन्होंने उन्हें छियालीस हजार मतों से जीताकर विधानसभा भेजा। मैं यहां के लोगों का सपना पूरा करने के लिए पूरी ताकत लगा दूंगा।


और पढ़ें