logo

मूड

ट्रेंडिंग:

बिहार: पंकज त्रिपाठी के भाई पर हमला, गंभीर हालत में पटना AIIMS रेफर

बॉलीवुड अभिनेता पंकज त्रिपाठी के बड़े भाई बिजेंद्र नाथ त्रिपाठी पर जानलेवा हमला हुआ है। पुलिस जांच में जुट गई है।

Pankaj Tripathi brother attack

पंकज त्रिपाठी के भाई पर हमला। Photo Credit- Social Media

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement

बिहार में एक बार फिर से गोलियां और हथियार चलाना और हत्याएं करने की घटनाएं जोर पकड़ चुकी हैं। भोजपुर में भरत भूषण तिवारी के विवादित एनकाउंटर के बीच मशहूर बॉलीवुड अभिनेता पंकज त्रिपाठी के बड़े भाई बिजेंद्र नाथ त्रिपाठी पर जानलेवा हमला हुआ है। बताया जा रहा है कि उनके ऊपर किसी धारदार हथियार से हमला किया गया है, जिसके बाद उनकी हालत गंभीर है।

 

बिजेंद्र नाथ त्रिपाठी पर बिहार के गोपालगंज जिले में जमीन के झगड़े को लेकर हमला किया गया है। उन्हें गंभीर हालत में पटना एम्स में भर्ती करवाया गया है। इस घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है, जिसके बाद गांव में दहशत का माहौल है। सूचना पाकर गोपालगंज पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

 

 

 

 

यह भी पढ़ें: चुनावी रंजिश में 4 वर्षीय बच्ची से दुष्कर्म के बाद हत्या, POCSO में केस दर्ज

रविवार देर शाम को हुआ हमला

जानकारी के मुताबिक, व‍िजेंद्र नाथ त्रिपाठी अपने दरवाजे पर बैठे थे। जब वह दरवाजे पर बैठे थे, तभी उनपर धारदार हथ‍ियार से हमला किया गया। हमले में वह बुरी तरह से घायल हो गए। चीख-पुकार सुनकर परिजनों और पड़ोसियों ने उन्हें तत्काल नजदीकी अस्पताल पहुंचाया। 

 

यह भी पढ़ें: शुभेंदु अधिकारी ने बदला सुहरावर्दी एवेन्यू का नाम, कांग्रेस क्यों भड़क गई?

पटना रेफर किया गया

अस्पताल में प्राथमिक इलाज के बाद उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें पटना रेफर कर दिया गया। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की छानबीन शुरू कर दी। बता दें कि बिहार में हाल ही में नीतीश कुमार की जगह बीजेपी ने अपना मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी को बनाया है।


और पढ़ें