logo

ट्रेंडिंग:

पहले बॉयफ्रैंड फिर अजबनी ने किया रेप, छत से फेंका, एक दिन में 2 बार दुष्कर्म

जगतसिंहपुर में एक 23 साल की लड़की के साथ उसके बॉयफ्रेंड और फिर मदद देने के बहाने एक अजनबी ने दुष्कर्म किया। इसके बाद आरोपी ने उसे चार मंजिला इमारत से नीचे फेंक दिया।

Jagatsinghpur SP Ankit Kumar Verma

जगतसिंहपुर के SP अंकित वर्मा, Photo Credit- ANI

शेयर करें

संबंधित खबरें

Advertisement
Group2

ओडिशा के पारादीप में जगतसिंहपुर जिले से एक खबर आई है जहां एक  23 साल की लड़की के साथ एक ही दिन में दो बार दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पहले उसके बॉयफ्रेंड ने दुष्कर्म किया फिर उसके बाद एक अजनबी ने मदद देने के नाम पर उसके साथ दरिंदगी की और उसे छत से नीचे फेंक दिया। पुलिस ने इस मामले में दोनों मुख्य आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। 


जगतसिंहपुर के SP अंकित कुमार वर्मा के अनुसार, यह पूरी घटना 22 फरवरी की है, जब युवती शादी के इरादे से अपने दोस्त के बुलावे पर घर से निकली थी लेकिन मंदिर ले जाने के बजाय, प्रेमी उसे एक सुनसान जगह ले गया और वहां उसके साथ दुष्कर्म किया। वारदात के बाद वह पीड़िता को राहमा बस स्टैंड पर अकेला छोड़कर फरार हो गया।

 

यह भी पढ़ें: होली पर बड़ा तोहफा: एससी-एसटी छात्रों का वजीफा दोगुना, 40 आवासीय स्कूल बनेंगे

मदद के बहाने फिर दरिंदगी

पुलिस के अनुसार, जब युवती बस स्टैंड पर इस हालत में खड़ी थी, तब झारखंड के रहने वाले एक शख्स ने उसे लिफ्ट देने और मदद करने का झांसा दिया। वह उसे मोटरसाइकिल पर बैठाकर पारादीप कस्बे में अपने किराए के कमरे पर ले गया। वहां उसने युवती के साथ दोबारा बलात्कार किया और अपनी पहचान छिपाने के लिए उसे चार मंजिला इमारत की छत से नीचे फेंक दिया। अगली सुबह युवती का शव बरामद हुआ।

पुलिस कार्रवाई और गिरफ्तारी

युवती के भाई ने पहले टिरटोल थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी, जिसके बाद 25 फरवरी को पारादीप मॉडल थाने में हत्या और बलात्कार की शिकायत दर्ज की गई।

पुलिस ने दोनों आरोपियों पर अपहरण, बलात्कार और हत्या (BNS की धाराओं के तहत) का मामला दर्ज किया है। पुलिस को 23 फरवरी को शव मिला था, जिसे शुरुआत में अप्राकृतिक मौत का मामला माना गया था लेकिन जांच के बाद पूरी सच्चाई सामने आई।

 

यह भी पढ़ें: यूट्यूब पर गिनाते थे इस्लाम की खामियां, घर में घुसकर रेत दिया गला

पूर्व सीएम ने की निंदा

इस घटना ने राज्य की कानून-व्यवस्था पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं। पूर्व मुख्यमंत्री और विपक्ष के नेता नवीन पटनायक ने इसकी कड़ी निंदा की है। उन्होंने सोशल मीडिया पर दुख जताते हुए कहा कि राज्य में अब कोई भी सुरक्षित नहीं है।उन्होंने सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि सिर्फ भाषणों से महिलाएं सुरक्षित नहीं होंगी, जमीन पर सख्त कार्रवाई और अपराधियों में डर होना जरूरी है।


और पढ़ें

design

हमारे बारे में

श्रेणियाँ

Copyright ©️ TIF MULTIMEDIA PRIVATE LIMITED | All Rights Reserved | Developed By TIF Technologies

CONTACT US | PRIVACY POLICY | TERMS OF USE | Sitemap