logo

मूड

ट्रेंडिंग:

'बिगड़ी सेहत, ड्रिप, ICU...,' पशुपति पारस बीमार, रंजिश भूल हाल लेने पहुंचे चिराग

पूर्व केंद्रीय मत्री पशुपति पारस, बीमार हैं। ICU में पुराने गिले-शिकवे भूलकर उनसे मिलने, उनके भतीजे चिराग पासवान पहुंचे। पढे़ं रिपोर्ट।

Chirag Paswan

पशुपति पारस से मिलने पहुंचे चिराग पासवान। Photo Credit: ChiragPaswan/X

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement

केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान के चाचा और राम विलास पासवान के छोटे भाई पशुपति पारस बीमार हैं। वह ICU में भर्ती हैं, उन्हें देखने पुरानी रंजिश भूलकर चिराग पासवान अस्पताल पहुंचे। चिराग पासवान और पशुपति पारस के बीच घरेलू कलह, मीडिया की सुर्खियों में रही है। अब चिराग पासवान, अपने चाचा के बेहतर स्वास्थ्य के लिए प्रार्थना कर रहे हैं।

पशुपति पारस को पटना के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पशुपति पारस, नरेंद्र मोदी सरकार के मंत्रिमंडल में शामिल रहे हैं। साल 2024 के लोकसभा चुनावों के बाद से ही वह सियासी तौर पर हाशिए पर हैं। उनकी तबीयत अचानक मंगलवार को खराब हुई, उनका इलाज जारी है।

केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने उनके स्वास्थ्य के बारे में जानकारी दी है। वह अपने चाचा पशुपति कुमार पारस से मिलने अस्पताल पहुंचे। चिराग पासवान ने अस्पताल की टीम से हाल उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली, इलाज के लिए जरूरी निर्देश दिए और उनके जल्दी ठीक होने की प्रार्थना की थी।

 

यह भी पढ़ें: 'अरुण भारती लापता', जमुई में चिराग पासवान के बहनोई के पोस्टर क्यों लगे?

'मेरे अभिभावक बीमार हैं'

चिराग पासवान ने X पर लिखा है, 'मेरे अभिभावक, चाचा पशुपति कुमार पारस सुबह से बीमार हैं। मैं पटना के अस्पताल में उनसे मिला, स्वास्थ्य की जानकारी ली और उचित इलाज के लिए दिशा-निर्देश दिए। ईश्वर से प्रार्थना करता हूं कि वे जल्दी स्वस्थ हो जाएं।'

मोदी सरकार में भी मंत्री रहे हैं पशुपति पारस

पशुपति कुमार पारस राम विलास पासवान के छोटे भाई हैं। साल 2021 में नरेंद्र मोदी सरकार में वह केंद्रीय खाद्य प्रसंस्करण उद्योग मंत्री थे। यह मंत्रालय उनके भाई राम विलास पासवान भी संभालते रहे।  2024 में एनडीए के अंदर मतभेद के चलते उन्होंने इस्तीफा दे दिया था। 

यह भी पढ़ें: चिराग पासवान-पशुपति पारस में विरासत की जंग, क्या समीकरण बन रहे हैं?

पार्टी में प्रभुत्व को लेकर टकराए थे चिराग और पशुपति पारस

पशुपति पारस साल 2019 में हाजीपुर लोकसभा सीट से सांसद चुने गए थे। राम विलास पासवान के निधन के बाद उन्हें केंद्रीय मंत्रिमंडल में शामिल किया गया था। बाद में चिराग पासवान और पशुपति पारस के बीच लोक जनशक्ति पार्टी के नेतृत्व को लेकर विवाद हुआ था।

यह भी पढ़ें: बिहार चुनाव में आखिर चिराग पासवान के आगे झुक क्यों गई JDU और BJP?

संपत्ति और राजनीतिक झगड़ा, दोनों चर्चा में रहा

चाचा और भतीजे की लड़ाई में पार्टी दो हिस्सों में बंट गई थी। चिराग पासवान और उनके चाचा पशुपति कुमार पारस के बीच लंबे समय से परिवार और राजनीति को लेकर तनाव चल रहा है। साल 2024 के लोकसभा चुनाव से पहले पारस ने एनडीए छोड़ दिया था। बिहार विधानसभा चुनाव 2025 में भी दोनों के दल आमने-सामने चुनाव लड़े। पशुपति पारस को चिराग पासवान जैसी कामयाबी नहीं मिली।


और पढ़ें