logo

मूड

ट्रेंडिंग:

हजारों फीट ऊपर उड़ती फ्लाइट में इमरजेंसी गेट खोलने लगा शख्स, कहा- भूत का साया है

बेंगलुरु-वाराणसी इंडिगो फ्लाइट में 'भूत' के साये का दावा कर एक यात्री ने हवा में इमरजेंसी गेट खोलने की कोशिश की। इस हरकत के बाद आरोपी को एयरपोर्ट पर उतरते ही गिरफ्तार कर लिया गया।

Indigo Airline, Photo credit: Social Media

इंडिगो एयरलाइंस, Photo Credit: Social Media

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement

बेंगलुरु के केम्पेगौड़ा एयरपोर्ट से उत्तर प्रदेश के वाराणसी जा रही इंडिगो की फ्लाइट (6E-2433) में शनिवार रात को भारी हंगामा हो गया। विमान ने रात करीब 8:15 बजे उड़ान भरी थी और सब कुछ ठीक चल रहा था लेकिन तभी अचानक मऊ के रहने वाले मोहम्मद अदनान नाम के एक यात्री की हरकत ने विमान में बैठे सभी 180 यात्रियों की जान हलक में फंसा दी। विमान उस समय जमीन से हजारों फीट की ऊंचाई पर उड़ रहा था।


उड़ान के दौरान अचानक मोहम्मद अदनान अपनी सीट से उठा और सीधे 'इमरजेंसी एग्जिट' की तरफ भागा। वहां पहुंचकर उसने तेजी से दरवाजे का हैंडल घुमाना शुरू कर दिया। यह देखकर प्लेन के अंदर चीख-पुकार मच गई। अगर हवा के दबाव में गेट खुल जाता, तो प्लेन क्रैश हो सकता था। वहां मौजूद क्रू मेंबर्स और बाकी यात्रियों ने तुरंत दौड़कर उसे पकड़ा और बड़ी मुश्किल से काबू में किया।

 

यह भी पढ़ें: पत्नी की हत्या के आरोप में जेल चला गया पति, प्रेमी के साथ पकड़ी गई तो हुआ रिहा

भूत का अजीब बहाना

जब क्रू ने उसे पकड़कर पूछा कि उसने ऐसा क्यों किया, तो उसका जवाब सुनकर सब दंग रह गए। उसने कहा कि उस पर किसी 'भूत' या 'प्रेत-आत्मा' का साया है। उसका दावा था कि वह खुद यह सब नहीं कर रहा था, बल्कि उसके अंदर बैठी कोई रूह उसे दरवाजा खोलने के लिए मजबूर कर रही थी। वह बार-बार अजीब बातें कर रहा था, जिससे लोग बुरी तरह डर गए।

 

प्लेन के पायलट ने तुरंत वाराणसी के बाबतपुर एयरपोर्ट (लाल बहादुर शास्त्री एयरपोर्ट) को मैसेज भेजा। जैसे ही रात करीब 10:30 बजे फ्लाइट लैंड हुई, वहां पहले से तैयार सीआईएसएफ (CISF) के जवानों ने उसे प्लेन के अंदर से ही गिरफ्तार कर लिया। इसके बाद उसे फूलपुर थाने की पुलिस के हवाले कर दिया गया ताकि कानूनी कार्रवाई की जा सके।

 

यह भी पढ़ें: ATM में चेक किया तो महिला के खाते में अचनाक आ गए थे 10 करोड़, फिर जो हुआ...

पुलिस की कार्रवाई

इंडिगो एयरलाइंस ने इस घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि यात्री का व्यवहार बहुत खराब था। पुलिस ने अदनान के खिलाफ विमान की सुरक्षा खतरे में डालने और लोगों की जान जोखिम में डालने का केस दर्ज कर लिया है। अब जांच की जा रही है कि क्या वह सच में मानसिक रूप से बीमार है या उसने जानबूझकर यह सब किया।

Related Topic:#Indigo

और पढ़ें