logo

मूड

ट्रेंडिंग:

'ऑफिस में आकर तानी पिस्तोल', बिल्डर से रंगदारी की मांग, जान से मारने की दी धमकी

बिहार की राजधानी पटना के चर्चित बिल्डर विकास कुमार ने दो लोगों पर रंगदारी मांगने और जान से मारने की धमकी देने का गंभीर आरोप लगाया है। इस मामले में पुलिस अब जांच कर रही है।

Builder

पीड़ित ने की शिकायत, Photo Credit: Social Media

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement

बिहार की राजधानी पटना के चर्चित बिल्डर विकास कुमार ने दो लोगों पर रंगदारी मांगने और जान से मारने की धमकी देने का गंभीर आरोप लगाया है। उन्होंने पुलिस से अपने और परिवार की सुरक्षा की गुहार लगाई है। बिल्डर का कहना है कि आरोपितों ने हथियार का भय दिखाकर कार्यालय में घुसकर 50 लाख रुपये की मांग की और मना करने पर अंजाम भुगतने की धमकी दी। इस मामले को लेकर शहर में चर्चा है। विकास कुमार ने पुलिस को सीसीटीवी फुटेज भी सौंपी है जिसमें पूरी घटना कैद होने का दावा किया जा रहा है।


विकास के अनुसार, गोरिया मठ के पास धर्मसभा गली स्थित उनके कार्यालय में अमित कुमार, उसका छोटा भाई सुमित कुमार और कुछ अन्य अज्ञात लोग पहुंचे। आरोप है कि आते ही उन्होंने कार्यालय का दरवाजा बंद कर दिया और हथियार दिखाकर डराने लगे। बिल्डर का आरोप है कि इसी दौरान आरोपितों ने सीधे 50 लाख रुपये की मांग की। कहा गया कि हमको 50 लाख देकर अपनी सुरक्षा हमसे करवा लो, वरना अंजाम अच्छा नहीं होगा। विकास  के मुताबिक जब उन्होंने पैसे देने से इनकार किया तो गाली-गलौज शुरू हो गई और जान से मारने की धमकी दी गई।

 

यह भी पढ़ें: अकाली दल से गठबंधन नहीं करना चाहती BJP, PM मोदी की बातों में छिपी है असली वजह

 

महिला ने भी दी धमकी

विकास ने बताया कि इस दौरान एक महिला भी वहां मौजूद थी। उसने भी उन्हें धमकी देते हुए कहा कि उसका उठना-बैठना शहर के रंगदारों और बाहुबलियों के साथ है। महिला ने यह भी कहा कि अगर पुलिस में शिकायत भी कर दी तो कोई कुछ नहीं बिगाड़ पाएगा।बिल्डर का कहना है कि इस पूरे घटनाक्रम से वह और उनके स्टाफ काफी डर गए थे। किसी तरह आरोपित वहां से निकले, लेकिन जाते-जाते फिर से पैसे न देने पर गंभीर परिणाम भुगतने की बात कह गए।

13 जुलाई को भी मिली धमकी

 उसका आरोप है कि इसके बाद भी उन्हें चैन नहीं मिला। 13 जुलाई 2026 को पूरे दिन उन्हें अलग-अलग नंबरों से फोन कर जान से मारने की धमकी दी गई। फोन करने वाले बार-बार 50 लाख रुपये की मांग कर रहे थे। बिल्डर ने बताया कि लगातार मिल रही धमकियों के बाद उन्होंने तय किया कि अब चुप नहीं बैठेंगे। इसके बाद वह पुलिस के पास पहुंचे और पूरी घटना की शिकायत की।

 

यह भी पढ़ें: रेप के दोषी की सुधरने की गुंजाइश में सुप्रीम कोर्ट ने सजा क्यों घटाई? वजह समजिए

जांच में जुटी पुलिस

विकास ने पुलिस को बताया कि उनके कार्यालय में सीसीटीवी कैमरे लगे हैं। 3 जुलाई को हुई पूरी घटना कैमरे में रिकॉर्ड हो गई है। उन्होंने उस फुटेज को पेन ड्राइव में निकालकर साक्ष्य के रूप में पुलिस को सौंप दिया है। बिल्डर का कहना है कि फुटेज में आरोपितों का चेहरा और उनकी बातचीत साफ नजर आ रही है। उन्होंने पुलिस से मांग की है कि फुटेज के आधार पर आरोपितों की पहचान कर जल्द गिरफ्तारी की जाए।

 

बिल्डर ने पुलिस प्रशासन से अपने और परिवार की सुरक्षा की मांग की है। उनका कहना है कि आरोपित बाहुबली किस्म के लोग हैं और किसी भी समय उनके साथ कोई बड़ी घटना हो सकती है। उन्होंने कहा कि वह पिछले कई सालों से गया में बिल्डिंग का काम कर रहे हैं। पहले कभी इस तरह की धमकी नहीं मिली थी। अब जब काम बढ़ा है तो रंगदारी मांगने वाले सक्रिय हो गए हैं।

Related Topic:#bihar news

और पढ़ें