logo

मूड

ट्रेंडिंग:

जमुई घटना के विरोध में युवा कांग्रेस का प्रदर्शन, पटना में CM का पुतला फूंका

पटना के कारगिल चौक पर युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जमुई की घटना के विरोध में प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी का पुतला फूंका और इस्तीफे की मांग की।

youth congress burned cm samrat choudhary effigy.

युवा कांग्रेस ने CM का पुतला फूंका। (Photo Credit- Social Media)

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement

बिहार के जमुई में नाबालिग छात्रा के साथ कथित बदसलूकी और मारपीट की घटना के विरोध में पटना में युवा कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया। मंगलवार को कारगिल चौक पर बड़ी संख्या में युवा कांग्रेस कार्यकर्ता जुटे और मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी का पुतला फूंका। प्रदर्शन का नेतृत्व युवा कांग्रेस नेता बिट्टू यादव ने किया। कार्यकर्ताओं ने बिहार सरकार के खिलाफ नारेबाजी की और मुख्यमंत्री से नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए इस्तीफा देने की मांग की। जमुई की घटना को लेकर पटना में दूसरे संगठनों ने भी प्रदर्शन किया और मामले में कार्रवाई की मांग उठाई।

 

युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कहा कि जमुई की घटना ने लड़कियों की सुरक्षा को लेकर सवाल खड़े किए हैं। प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने हाथों में बैनर और पोस्टर लेकर सरकार के खिलाफ नारे लगाए। बिट्टू यादव ने मुख्यमंत्री के पुराने बयान का जिक्र करते हुए कहा, 'अब उन्हें अपने बयान पर कायम रहते हुए इस्तीफा देना चाहिए। सिर्फ आरोपियों की गिरफ्तारी से सरकार अपनी जिम्मेदारी से बच नहीं सकती।' हालांकि पुलिस ने इस मामले में कार्रवाई शुरू कर दी है और आरोपियों की पहचान कर गिरफ्तारी की जा रही है।

 

यह भी पढ़ें: लापता हो गया है पालतू कुत्ता, ढूंढकर लाने वाले को मिलेगा 25 हजार का इनाम

कारगिल चौक पर किया प्रदर्शन

पटना के कारगिल चौक पर युवा कांग्रेस के कार्यकर्ता सुबह से ही जुटने लगे थे। प्रदर्शन के दौरान मुख्यमंत्री के खिलाफ नारे लगाए गए और उनका पुतला जलाया गया। कार्यकर्ताओं ने जमुई की घटना को लेकर सरकार से जवाब मांगा। उनके हाथों में महिला सुरक्षा और पीड़िता को न्याय दिलाने से जुड़े पोस्टर भी थे।

युवा कांग्रेस नेता बिट्टू यादव ने कहा कि बिहार में महिलाओं और बच्चियों की सुरक्षा को लेकर सरकार कई दावे करती है लेकिन जमुई की घटना के बाद इन दावों पर सवाल खड़े हो रहे हैं। उन्होंने मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के पुराने बयान का जिक्र करते हुए कहा, 'मुख्यमंत्री ने पहले कहा था कि अगर रात में किसी महिला को कोई छू भी दे तो वह अगले दिन इस्तीफा दे देंगे। अब जमुई की घटना के बाद बिहार की जनता पूछ रही है कि मुख्यमंत्री अपने उस बयान पर कब अमल करेंगे।' बिट्टू यादव ने मुख्यमंत्री से नैतिक आधार पर इस्तीफा देने की मांग की। उन्होंने कहा, 'युवा कांग्रेस पीड़िता के साथ खड़ी है और मामले में न्याय की मांग करती रहेगी।'

 

यह भी पढ़ें: पटना में 3000 करोड़ के हवाला नेटवर्क का पर्दाफाश, 30 लाख कैश के साथ 3 पकड़े गए

युवा कांग्रेस ने कार्रवाई की मांग की

जमुई की घटना 19 सितंबर की शाम सामने आई थी। पुलिस के अनुसार, एक नाबालिग छात्रा और उसका दोस्त कोचिंग से लौटने के बाद उस इलाके में गए थे। वहां कुछ लोगों ने उन्हें रोककर उनके साथ मारपीट और बदसलूकी की। घटना के वीडियो सामने आने के बाद पुलिस ने मामले में कार्रवाई शुरू की। पुलिस ने FIR दर्ज कर आरोपियों की पहचान की और SIT भी बनाई।

 

पटना में युवा कांग्रेस के प्रदर्शन के अलावा मंगलवार को दूसरे छात्र और सामाजिक संगठनों ने भी जमुई की घटना को लेकर विरोध जताया। अलग-अलग संगठनों ने मामले की जांच, आरोपियों पर कार्रवाई और लड़कियों की सुरक्षा बढ़ाने की मांग की। फिलहाल जमुई पुलिस मामले की जांच कर रही है। पुलिस ने अब तक कई आरोपियों को पकड़ा है और बाकी लोगों की तलाश जारी है। वीडियो के आधार पर घटना में शामिल लोगों की पहचान की जा रही है।


और पढ़ें