logo

मूड

ट्रेंडिंग:

इंस्पेक्टर के पास 2.36 करोड़ की अवैध संपत्ति? बिहार में 5 ठिकानों पर छापेमारी

बिहार में EOU ने गुरुवार को कई जगहों पर एकसाथ छापेमारी की। यह छापेमारी आय से अधिक संपत्ति रखने के आरोपी एक अधिकारी के ठिकानों पर की गई है। 

ai generated image of a raid

प्रतीकात्मक तस्वीर, Photo Credit: ChatGPT

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement

बिहार में भ्रष्टाचार के खिलाफ आर्थिक अपराध इकाई (EOU) ने गुरुवार सुबह बड़ा ऐक्शन लिया है। सीवान जिले में उत्पाद विभाग के इंस्पेक्टर के पद पर तैनात अंकेश कुमार गोंड़ के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति के मामले में ईओयू की टीम ने एक साथ 5 ठिकानों पर छापेमारी शुरू की। सुबह-सुबह हुई इस कार्रवाई से पटना, मुंगेर और सीवान में हड़कंप मच गया। अधिकारियों ने सभी परिसरों को अपने कब्जे में लेकर सघन तलाशी अभियान शुरू कर दिया। टीम घरों में रखे दस्तावेज, जमीन-जायदाद के कागजात, बैंक रिकॉर्ड, नगदी और जेवरात समेत तमाम संदिग्ध संपत्तियों की जांच में जुटी है।

 

सूत्रों के मुताबिक, ईओयू थाने में अंकेश कुमार गोंड़ के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति का मामला दर्ज था। जांच में प्रथम दृष्टया सामने आया कि उनके पास ज्ञात आय के मुकाबले करीब 2 करोड़ 36 लाख 31 हजार रुपये की अतिरिक्त संपत्ति है। यह संपत्ति उनकी ज्ञात आय से लगभग 201.97 प्रतिशत अधिक बताई जा रही है। कोर्ट से अनुमति मिलने के बाद ईओयू ने यह कार्रवाई शुरू की। टीम अब यह पता लगाने में जुटी है कि इतनी बड़ी संपत्ति अर्जित करने में किन माध्यमों का इस्तेमाल किया गया। ईओयू ने जिन 5 ठिकानों पर छापेमारी की है उनमें शामिल हैं, मुंगेर, पटना और सीवान। 

 

यह भी पढ़ें: 'अपनी पत्नी को छोड़ दूंगा' कहकर दरोगा ने महिला संग बनाए संबंध, हो गया सस्पेंड

एक साथ कई जगहों पर हुई छापेमारी

मुंगेर के लल्लू पोखर और चंदनबाग स्थित आवासों पर एक साथ छापेमारी की गई। छापेमारी के दौरान पूरे इलाके को सुरक्षा घेरे में ले लिया गया। किसी भी व्यक्ति को अंदर जाने या बाहर निकलने की इजाजत नहीं दी गई। स्थानीय लोगों के मुताबिक, लल्लू पोखर स्थित मकान अंकेश राज गोंड़ ने करीब दो वर्ष पहले खरीदा था। इस संपत्ति की कीमत लगभग 1.20 करोड़ रुपये बताई जा रही है। ईओयू की टीम अब इस संपत्ति के स्रोत और खरीद-बिक्री से जुड़े दस्तावेजों की भी बारीकी से जांच कर रही है। बताया जा रहा है कि अंकेश राज गोंड़ लंबे समय तक सीवान जिले में उत्पाद विभाग के इंस्पेक्टर के पद पर तैनात रहे हैं। उनकी तैनाती के दौरान कई चर्चित कार्रवाई भी सामने आई थीं।

 

यह भी पढ़ें: पानी में बहे सिलेंडर, कहीं बाइक समेत आदमी ही बह गया, बारिश की खौफनाक तस्वीरें

 

सुबह-सुबह हुई इस कार्रवाई के बाद तीनों जिलों में सनसनी फैल गई। जैसे ही ईओयू की टीम मौके पर पहुंची, आसपास लोगों की भीड़ जमा हो गई। हर तरफ इसी चर्चा है। छापेमारी के दौरान ईओयू के अधिकारी पूरी तरह चुप्पी साधे हुए हैं। उनका कहना है कि तलाशी अभियान पूरा होने के बाद ही आधिकारिक जानकारी दी जाएगी। फिलहाल ईओयू की इस कार्रवाई ने सीवान के साथ-साथ मुंगेर के प्रशासनिक और पुलिस महकमे में हलचल बढ़ा दी है। आर्थिक अपराध इकाई के अधिकारियों का कहना है कि सभी दस्तावेजों की जांच के बाद ही आगे की कार्रवाई तय की जाएगी।

Related Topic:#bihar news

और पढ़ें