logo

ट्रेंडिंग:

PM मोदी ने किया मुंबई अंतरराष्ट्रीय क्रूज टर्मिनल का उद्घाटन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुजरात की धरती से 34,200 करोड़ रुपये की परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया है। भावनगर में रोड शो के बाद पीएम ने एक विशाल जनसभा को भी संबोधित किया।

PM Modi News.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी। (Photo Credit: X/@BJP4India)

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को मुंबई अंतरराष्ट्रीय क्रूज टर्मिनल का उद्घाटन किया। गुजरात के भावनगर पहुंचे पीएम मोदी ने 7,870 करोड़ रुपये से अधिक के समुद्री प्रोजेक्ट का उद्घाटन और शिलान्यास किया। बाकी परियोजनाओं को मिलाकर पीएम मोदी ने देशवासियों को कुल 34,200 करोड़ रुपये की सौगात दी है।

 

मुंबई अंतरराष्ट्रीय क्रूज टर्मिनल इंदिरा डॉक पर स्थित है। यह कुल 415,000 वर्ग फुट में फैला है। यह टर्मिनल देश में क्रूज पर्यटन को बढ़ावा देगा। इसमें सालाना 10 लाख से अधिक यात्रियों के ठहरने की व्यवस्था है। टर्मिनल के अंदर के हिस्से की छत को लहरों की तर्ज पर डिजाइन किया गया है। यहां लगी नीली बेंच भी लहरों की डिजाइन में हैं।

 

यह भी पढ़ें: पश्चिम बंगाल में मणिपुर जैसी मांग, TMC दुविधा में, ममता परेशान क्यों?

भावनगर में पीएम मोदी का रोड शो

पीएम मोदी ने भावनगर में एक रोड शो भी किया। हवाई अड्डे से शुरू हुआ यह रोड शो एक किमी दूर स्थित गांधी मैदान में खत्म हुआ। इसी मैदान से पीएम मोदी ने विशाल जनसभा को संबोधित किया। रास्ते में कई जगह मंच सजाया गया, जहां कलाकारों ने सांस्कृतिक नृत्य किया। पीएम मोदी ने भी सड़क के दोनों तरफ खड़ी जनता का हाथ हिलाकर अभिवादन किया।

दूसरे पर निर्भरता ही सबसे बड़ा दुश्मन: पीएम

पीएम मोदी ने अपने भाषण में कहा, 'दुनिया में हमारा कोई बड़ा दुश्मन नहीं है। हमारा एकमात्र असली दुश्मन दूसरे देशों पर हमारी निर्भरता है। यही हमारा सबसे बड़ा दुश्मन है और हमें मिलकर भारत के इस दुश्मन, निर्भरता के दुश्मन को हराना होगा। विदेशी निर्भरता जितनी अधिक होगी, देश की विफलता उतनी ही ज्यादा होगी। वैश्विक शांति, स्थिरता और समृद्धि के लिए दुनिया की सबसे बड़ी आबादी वाले देश को आत्मनिर्भर बनना होगा।'

 

यह भी पढ़ें: 22 तारीख से लग्जरी लाइफस्टाइल जीना कितना महंगा पड़ेगा? समझिए

'हमें 2047 तक विकसित होना है'

पीएम मोदी ने आगे कहा कि 2047 तक हमें विकसित होना है तो भारत को आत्मनिर्भर होना ही होगा। इसके अलावा कोई विकल्प नहीं है। 140 करोड़ देशवासियों का एक ही संकल्प होना चाहिए, चिप हो या शिप... हमें भारत में ही बनाने होंगे। इसी सोच के साथ आज भारत समुद्र के क्षेत्र में भी नेक्स्ट जेनरेशन रिफॉर्म करने जा रहा है। देश के समुद्र क्षेत्र को मजबूती देने के लिए एक बहुत ऐतिहासिक फैसला हुआ है। अब सरकार ने बड़े जहाजों को इंफ्रास्ट्रक्चर के रूप में मान्यता दे दी है।

शेयर करें

संबंधित खबरें

Reporter

और पढ़ें

design

हमारे बारे में

श्रेणियाँ

Copyright ©️ TIF MULTIMEDIA PRIVATE LIMITED | All Rights Reserved | Developed By TIF Technologies

CONTACT US | PRIVACY POLICY | TERMS OF USE | Sitemap