logo

मूड

ट्रेंडिंग:

पंजाब पर बीजेपी की नजर, पीएम मोदी खुद संभालेंगे कमान, चंडीगढ़, पंजाब के दौरे तय

पंजाब में अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए बीजेपी तैयारियों में जुट गई है। पीएम मोदी 17 जुलाई को चंडीगढ़ आ सकते हैं और अगस्त में पंजाब दौरा प्रस्तावित है।

PM Narendra Modi at kerala rally

नरेंद्र मोदी, Photo Credit: PTI

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement

पंजाब चुनाव को लेकर राजधानी चंडीगढ़ में गतिविधियां तेज हो गई हैं। तमाम राजनीतिक दल चुनाव की तैयारी में लग गए हैं। इस बीच पीएम मोदी भी चंडीगढ़ के दौरे पर आने वाले हैं। रिपोर्ट्स के अनुसार, पीएम नरेंद्र मोदी 17 जुलाई को चंडीगढ़ दौरे पर आ सकते है। इस दौरे को अभी पीएमओ से मंजूर नहीं किया गया है लेकिन इसकी संभावना को देखते हुए चंडीगढ़ प्रशासन और सुरक्षा एजेंसियों ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। इसके साथ ही अगले महीने अगस्त में पीएम मोदी का पंजाब दौरा भी प्रस्तावित है। 

 

रिपोर्ट्स के अनुसार, 17 जुलाई के कार्यक्रम के लिए शहर की महत्वपूर्ण परियोजनाओं की लिस्ट पीएमओ में भेजी जाएगी। इसके बाद उनका शेड्यूल बनेगा। पंजाब यूनिवर्सिटी चंडीगढ़ के साउथ कैंपस में पीएम मोदी का मुख्य कार्यक्रम आयोजित किया जा सकता है। यहां यूनिवर्सिटी के ऑडिटोरियम का उद्घाटन कर सकते हैं। यह ऑडिटोरियम सालों से लंबित पड़ा है और इसका शिलान्यास पंजाब यूनिवर्सिटी से ही पढ़े पूर्व पीएम मनमोहन सिंह ने 2009 में किया था। इसके अलावा पीजीआई में भी कुछ परियोजनाओं का उद्घाटन किया जा सकता है। 

 

यह भी पढ़ें: चरणजीत सिंह चन्नी कैसे भड़का रहे पंजाब कांग्रेस में बगावत की आग? इनसाइड स्टोरी

अगस्त में पंजाब दौरा संभव

पीएम मोदी अगले महीने यानी अगस्त में पंजाब के दौरे पर आएंगे। इस दौरे की पुष्टि करते हुए केंद्रीय रेल मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू ने बताया कि पीएम राज्य में बड़े रेल प्रोजेक्ट का उद्घाटन करने के लिए आ रहे हैं। इसके साथ ही कई अन्य विकास परियोजनाओं की सौगात भी देंगे। हालांकि, इस दौरे की तारीख अभी तय नहीं हुई है। रवनीत बिट्टू ने बताया कि पीएम के दौरे को लेकर तैयारियां तेज हैं। 

फरवरी में भी आ चुके पंजाब

पीएम मोदी इससे पहले 1 फरवरी को पंजाब के जालंधर में स्थित डेरा सच्चखंड बल्लां पहुंचे थे। वहां उन्होंने डेरा प्रमुख संत निरंजन दास से मुलाकात की थी। यह दौरा राजनीतिक रूप से काफी अहम माना गया क्योंकि इस डेरे का पंजाब की राजनीति में काफी महत्व है। दलित वोटरों को लुभाने की दृष्टि से इस दौरे को काफी रणनीतिक माना गया था। 

 

यह भी पढ़ें: क्या है राम रक्षा आंदोलन, जिसके बहाने BJP को घेरेगी उद्धव ठाकरे की शिवसेना?

पंजाब चुनाव के लिए गंभीर बीजेपी

भारतीय जनता पार्टी आगमी पंजाब विधानसभा चुनाव को लेकर गंभीर है। गृह मंत्री अमित शाह खुद पार्टी की रणनीति बना रहे हैं। पार्टी ने संगठन में भी बदलाव किए हैं। पश्चिम बंगाल में मिली जीत के बाद से कार्यकर्ताओं का उत्साह भी काफी बढ़ गया है। बीजेपी का कहना है कि पार्टी सभी 117 सीटों पर चुनाव लड़ेगी और सरकार बनाएगी। बता दें कि पंजाब में अगले साल की शुरुआत में चुनाव हो सकते हैं। 


और पढ़ें