logo

मूड

ट्रेंडिंग:

दिल्ली: प्ले स्कूल में मासूम से बर्बरता, कुर्सी से बांधकर पीटा; POCSO केस दर्ज

दिल्ली के जाफराबाद प्ले स्कूल में साढ़े 3 साल के बच्चे से मारपीट का आरोप है। डायरेक्टर, प्रिंसिपल, टीचर और महिला अटेंडेंट पर POCSO, JJ एक्ट व BNS के तहत केस दर्ज। पुलिस ने अटेंडेंट को गिरफ्तार किया है।

representative image of 3 year old child

प्रतीकात्मक तस्वीर, Photo Credit: ChatGPT

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement

दिल्ली के उत्तर-पुर्वी इलाके जाफराबाद में एक प्ले स्कूल में साढ़े ती साल के बच्चे के साथ कथित मारपीट का मामला सामने आया है। परिवार का आरोप है कि स्कूल में बच्चे को कुर्सी से बांधकर पीटा गया और उसके साथ बुरा व्यवहार किया गया। बच्चे की तबीयत बिगड़ने के बाद उसे डॉक्टर के पास ले जाया  गया, जहां जांच में दोनों कानों के पर्दों में काफी सूजन मिली। डॉक्टर ने बच्चे के साथ मारपीट की आशंका जताई।

 

परिवार की शिकायत के आधार पर, जाफराबाद पुलिस स्टेशन ने स्कूल डायरेक्टर, प्रिंसिपल, एक टीचर और एक महिला अटेंडेंट के खिलाफ POCSO एक्ट, जुवेनाइल जस्टिस एक्ट और BNS की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया। मामले के बाद, पुलिस ने महिला अटेंडेंट को गिरफ्तार कर लिया। दिल्ली पुलिस ने कहा कि महिला प्ले स्कूल में काम करती थी।

 

यह भी पढ़ें: 6 साल की बच्ची से दरिंदगी का आरोपी ढेर, क्राइम सीन रीक्रिएट में हुआ एनकाउंटर

बच्चे के पिता ने लगाए गंभीर आरोप

बच्चे के पिता के अनुसार, उनका बेटा पिछले कुछ दिनों से रात में ठीक से सो नहीं पा रहा था। वह टॉयलेट जाने से भी डर रहा था। बच्चे की हालत देखकर परिवार उसे डॉक्टर के पास ले गया। पिता का कहना है कि मेडिकल जांच के दौरान बच्चे के दोनों कानों के पर्दों में काफी सूजन मिली। इसके बाद परिवार को बच्चे के साथ मारपीट की आशंका हुई। परिवार ने स्कूल मैनेजमेंट से घटना से जुड़े CCTV फुटेज दिखाने की मांग की। परिवार का आरोप है कि स्कूल डायरेक्टर ने शुरुआत में CCTV खराब होने समेत कई कारण बताकर फुटेज दिखाने के इनकार कर दिया।

 

यह भी पढ़ें: लखनऊ में हिंदूवादी नेता धीरेंद्र सिंह की गोली मारकर हत्या, शव नहर में फेंका

 

बच्चे के पिता ने आरोप लगाया कि स्कूल डायरेक्टर ने  अगले दिन CCTV फुटेज दिखाने की बात कही और उनसे 1,500 रुपये लिए। पिता के मुताबिक, रकम देने के बाद जब फुटेज देखा गया तो उसमें बच्चे के साथ कथित मारपीट दिखाई दी। परिवार का दावा है कि फुटेज में बच्चे को थप्पड़ मारने, कुर्सी से बांधने और लात मारने जैसी घटनाएं दिखाई दे रही हैं। पर के मुताबिक, एक अन्य फुटेज में स्कूल की आया द्वारा बच्चे के साथ गलत व्यवहार दिखाई देता है।


और पढ़ें