logo

मूड

ट्रेंडिंग:

नाबालिग का किया था रेप, यूपी पुलिस ने एनकाउंटर करके पकड़ा

फतेहपुर सीकरी में छात्रा से दरिंदगी करने वाले मुख्य आरोपी मिर्ची को पुलिस ने मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया है। इस वारदात में शामिल एक और फरार आरोपी की तलाश में पुलिस अब लगातार छापेमारी कर रही है।

AI Generated Image

प्रतीकात्मक तस्वीर, AI Generated Image

शेयर करें

google_follow_us

उत्तर प्रदेश के आगरा जिले में शनिवार को फतेहपुर सीकरी स्मारक घूमने गई 19 साल की एक छात्रा के साथ दो लड़कों ने दरिंदगी की। यह छात्रा बीए (BA) की पढ़ाई कर रही है और पास के ही एक गांव की रहने वाली है। जब वह स्मारक देखने के बाद परिसर के पीछे झाड़ियों वाले हिस्से में खुले में शौच के लिए गई तब वहां पहले से घात लगाकर बैठे दो आरोपियों ने उसे पकड़ लिया। पुलिस ने बताया कि कासिम नाम के आरोपी ने छात्रा के साथ बलात्कार किया और उसका साथी संजय कुरैशी उस समय बाहर खड़ा होकर पहरा दे रहा था ताकि कोई आ न जाए। वारदात के बाद दोनों आरोपी पीड़िता को वहीं छोड़कर भाग निकले।

 

इस घटना की खबर मिलते ही पुलिस प्रशासन एक्शन में आ गए। आगरा पुलिस कमिश्नरेट के डीसीपी आदित्य सिंह ने आरोपियों को तुरंत पकड़ने के लिए पुलिस की कई टीमें बनाई। पुलिस को मुखबिर से जानकारी मिली कि मुख्य आरोपी कासिम उंडेरा गांव की तरफ जाने वाले कच्चे रास्ते पर छिपा है।

 

यह भी पढ़ें: सिलाई मशीन और नौकरी के नाम पर महिलाओं से 12 लाख की ठगी, 2 गिरफ्तार

 

रविवार सुबह जब पुलिस ने उसे चारों तरफ से घेरा तो उसने बचने के लिए पुलिस पर गोली चला दी। फतेहपुर सीकरी के एसएचओ आनंद वीर ने बताया कि पुलिस ने भी जवाबी कार्रवाई में गोली चलाई जो सीधे कासिम के पैर में जा लगी। पुलिस ने उसे तुरंत दबोच लिया और इलाज के लिए अस्पताल भर्ती कराया।

दूसरे की तलाश जारी

पकड़े गए आरोपी कासिम उर्फ मिर्ची की उम्र 25 साल है और वह फतेहपुर सीकरी के मोहल्ला तालाब का रहने वाला है। पुलिस की जांच में पता चला है कि कासिम एक शातिर अपराधी है और वह पहले भी एक हत्या के मामले में जेल जा चुका है। पुलिस ने मुठभेड़ के बाद उसके पास से एक अवैध देसी कट्टा और बंदूक की गोली बरामद किए हैं।

 

यह भी पढ़ें: मुंडन की खुशियां मातम में बदली, गंगा में डूबने से दो बहनों समेत चार की मौत

 

इस मामले का दूसरा आरोपी संजय कुरैशी अभी फरार है। डीसीपी ने बताया कि पुलिस की टीमें उसे ढूंढने के लिए संभावित ठिकानों पर छापेमारी कर रही हैं और उसे भी जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

 

 


और पढ़ें