logo

मूड

ट्रेंडिंग:

'मेरे साथ सोना पड़ेगा', रेप पीड़िता की शिकायत के बाद सिपाही सस्पेंड

दुष्कर्म पीड़िता से अश्लील बात करने और उसे होटल बुलाने का दबाव डालने वाले सिपाही पर एक्शन ले लिया गया है। एसएसपी के निर्देश पर आरोपी के खिलाफ मामला भी दर्ज कर लिया गया है।

Aligarh News

प्रतीकात्मक फोटो। (AI generated image)

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement

उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ में एक रेप पीड़िता के सनसनीखेज आरोप के बाद सिपाही को निलंबित कर दिया गया है। सिपाही पर केस दर्ज करने के बदले महिला को होटल में बोलने और यौन संबंध बनाने का प्रस्ताव देने का आरोप है। पीड़िता की शिकायत पर आरोपी सिपाही इमरान खान के खिलाफ मामला भी दर्ज कर लिया गया है। सिपाही के खिलाफ जांच भी शुरू कर दी गई है।

 

कुछ दिन पहले 25 वर्षीय महिला ने अलीगढ़ के क्वार्सी थाने में एक शख्स के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी। इसमें एक शख्स पर शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने का आरोप था।   इसी मामले में सिपाही इमरान खान पीड़िता से मदद के बहाने अश्लील बात करने लगा। महिला ने सिपाही के साथ हुई बातचीत को रिकॉर्ड कर लिया। महिला का आरोप है कि सिपाही शिकायत दर्ज पर एक्शन लेने की बजाय फोन और मैसेज करने लगा।

 

यह भी पढ़ें: भारत से ईरान पर मिसाइल दागेगा अमेरिका? विदेश मंत्रालय ने हकीकत बताई

 

आरोपी सिपाही ने शिकायत पर एक्शन लेने के बदले महिला पर होटल में मिलने का दबाव बनाया। रिकॉर्ड हुई बातचीत में आरोपी सिपाही इमरान खान ने कहा, 'अगर तुम मुझे अपनी एक सेक्सी फोटो भेजोगी तो मैं तुम्हें ईद के कपड़े दिलवाऊंगा। मेरे साथ होटल चलो। हमारा धर्म एक है। मैं उसे (आरोपी) जेल भिजवा दूंगा और उसके खिलाफ केस दर्ज करवा दूंगा, बदले में तुम्हें मेरे साथ सोना पड़ेगा। उसने आगे यह भी कहा, 'कुरान की कसम खाकर कहता हूं, अगर तुमने यह बात किसी को बताई तो मैं मर जाऊंगा।'

 

यह भी पढ़ें: Ai टूल्स की मदद से कैसे करें एंट्रेंस एग्जाम की तैयारी? CUTE में भी कारगर

 

पीड़िता ने मामले की शिकायत आईजीआरएस पोर्टल में दर्ज करवाई और सिपाही के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। पीड़िता की शिकायत के बाद अलीगढ़ के एसएसपी नीरज कुमार जादौन ने आरोपी सिपाही को निलंबित कर दिया है। आरोपी के खिलाफ मामला भी दर्ज कर लिया गया है। डीएसपी सर्वम सिंह को मामले की जांच सौंपी गई। 

Related Topic:#UP News

और पढ़ें