logo

मूड

ट्रेंडिंग:

नोएडा: 5 मौतों का मामला, बहन-बहनोई पर FIR क्यों, जमीनी विवाद या गरीबी वजह क्या?

ग्रेटर नोएडा में शनिवार को एक ही परिवार के 5 लोगों की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। अब इस मामले में आत्महत्या का पहलू सामने आया है।

नोएडा, Noida family Deaths Case

पुलिस की हिरासत में मृतक के बहन-बहनोई, Photo Credit-Social Media

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement

उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा में रबूपुरा क्षेत्र के गांव नंगला श्रीपदम में शनिवार को एक ही परिवार के 5 लोगों की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। शुरुआत में इन मौतों के पीछे फूड पॉइजनिंग की आशंका जताई गई थी। हालांकि, अब इस केस में जैसे-जैसे जांच आगे बढ़ रही है, नए तथ्य सामने आ रहे हैं। अब इस मामले में आत्महत्या का पहलू सामने आया है। जांच के दौरान पुलिस को मृतक महेश का मोबाइल मिला है।

 

मोबाइल में एक कथित ऑडियो रिकॉर्डिंग मिलने की बात सामने आ रही है। चर्चा है कि इस ऑडियो में महेश ने कुछ परिचितों को अपनी और अपने परिवार की मौत का जिम्मेदार ठहराया है। यह पूरा मामला जमीन विवाद से जुड़ा है। पुलिस ने इस मामले में संपत्ति विवाद और आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में रिश्तेदारों को हिरासत में लिया है।

 

यह भी पढ़ें: करनाल में श्रीनगर जा रही बस पर पथराव, उमर अब्दुल्ला ने मांगा इंसाफ

पुलिस ने क्या बताया?   

DCP श्रवण कुमार ने बताया, 'कल एक दुखद घटना हुई, जिसमें एक परिवार के 5 सदस्यों की मौत हो गई। इनमें पति-पत्नी और उनके 3 बच्चे शामिल थे। उनके फोन से मिले एक ऑडियो से पता चला है कि आत्महत्या का कारण यह था कि परिवार की मां का एक प्लॉट उनकी बड़ी बेटी (यानी मृतकों की बड़ी बहन) को दे दिया गया था।' 

DCP श्रवण कुमार ने बताया कि मृतकों की एक छोटी बहन भी थी, जो दिल्ली में रहती है। मृतक महेश के साले की शिकायत के आधार पर, मृतकों की बड़ी बहन, उनके पति और छोटी बहन को गिरफ्तार कर लिया गया है और उनसे पूछताछ की जा रही है।   

नूडल्स खाकर सोए पति-पत्नी व 3 बच्चों की मौत की खबर

खबर सामने आई थी कि रात को नूडल्स खाकर सोए पति-पत्नी व तीन बच्चों की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। शनिवार सुबह महेश, ललिता, साक्ष, प्रियांश व मिष्टी के शव बिस्तर पर पाए गए। एक ही परिवार के पांच लोगों की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत के बाद गांव में मातम पसरा हुआ है।  इस सनसनीखेज मामले में हर पहलू से अपनी गहन जांच-पड़ताल आगे बढ़ा रही है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक,  पोस्टमार्टम रिपोर्ट और फॉरेंसिक जांच में टॉक्सिक पदार्थ दिए जाने की जानकारी सामने आई है।  

 

पुलिस ने महेश के पड़ोसियों व परिवार के दूसरे सदस्यों से पूछताछ की है। जांच में परिवार के बीच संपत्ति विवाद का पहलू भी सामने आया है। ग्रामीणों के मुताबिक, परिवार में जमीन व मुआवजे की रकम को लेकर पहले विवाद होता रहा है। पुलिस अब इस संपत्ति विवाद के पहलू की भी जांच कर रही है। 

 

ललिता के मायके पक्ष का आरोप है कि करीब छह माह पूर्व महेश की मां ने करीब 10 बीघा जमीन बेटी व उसके पति के नाम कर दिया था। इससे पूरा परिवार बहुत ही आहत था। बताया जा रहा है कि महेश मेहनत-मजदूरी करके अपना घर चलाता था। 


और पढ़ें