logo

मूड

ट्रेंडिंग:

CEC के इस्तीफे की मांग पर पटना में बवाल, CPI कार्यकर्ताओं की पुलिस से झड़प

बिहार की राजधानी पटना में CPI ने CEC ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे और SIR रद्द करने की मांग को लेकर मार्च निकाला। बैरिकेड पार करने की कोशिश पर पुलिस से धक्का-मुक्की हुई।

Police scuffle with CPI workers during Lok Bhavan March protest in Patna

पटना में लोक भवन मार्च के दौरान CPI कार्यकर्ता, Photo Credit: PTI

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement

बिहार की राजधानी पटना में सोमवार को भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (CPI) ने मुख्य चुनाव आयुक्त (CEC) ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे और मतदाता सूची के स्पेशल इंटेसिव रिवीजन ( SIR ) को रद्द करने की मांग को लेकर विरोध मार्च निकाला। प्रदर्शनकारी बिहार लोक भवन की ओर बढ़ रहे थे। पुलिस ने उन्हें रोकने के लिए रास्ते में बैरिकेडिंग की थी। प्रदर्शनकारियों ने आगे बढ़ने के लिए बैरिकेड पार करने की कोशिश की, जिसके बाद दोनों पक्षों के बीच धक्का-मुक्की हुई।

 

न्यूज एजेंसी पीटीआई के मुताबिक CPI की बिहार इकाई के अनुसार, यह प्रदर्शन ऑल इंडिया स्टूडेंट्स फेडरेशन (AISF), ऑल इंडिया यूथ फेडरेशन (AIYF), बिहार महिला समाज, बिहार राज्य किसान सभा, भारतीय खेत मजदूर यूनियन, ऑल इंडिया ट्रेड यूनियन कांग्रेस (AITUC) और तंजीम-ए-इंसाफ के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित किया गया। प्रदर्शनकारियों ने अपनी मांगों का ज्ञापन राज्यपाल को सौंपा।

 

यह भी पढ़ें: राजस्थान की गायत्री बिश्नोई ने कैसे पंजाब में AAP की मुश्किलें बढ़ा दी?

CEC के इस्तीफे और SIR रद्द करने की मांग

प्रदर्शनकारियों ने CEC के इस्तीफे और मतदाता सूची के SIR को रद्द करने की मांग की। इसके अलावा वक्फ संशोधन कानून वापस लेने की मांग बी रखी गई। CPI ने मनरेगा के तहत 200 दिन के रोजगार और न्यूनतम मजदूरी की गारंटी देने की मांग की। कृषि मजदूरों के लिए केंद्रीय कानून बनाने और भगत सिंह राष्ट्रीय रोजगार गारंटी कानून लागू करने की मांग भी ज्ञापन में शामिल थी। पार्टी ने चारों श्रम संहिताओं को वापस लेने और सार्वजनिक क्षेत्र की कंपनियों निजीकरण पर रोक लगाने की मांग भी की।

क्या चाहते हैं प्रदर्शनकारी?

प्रदर्शनकारियों ने किसानों की फसलों के लिए न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) की कानूनी गारंटी देने की मांग की। इसके लिए C2+50 फीसदी फॉर्मूले के आधार पर MSP तय करने की मांग रखी गई। साथ ही फसल बीमा योजना लागू करने और किसानों का कर्ज माफ करने की मांग भी की गई। ज्ञापन में भारत-अमेरिका व्यापार समझौते को वापस लेने और ग्रामीण अर्थव्यवस्था से जुड़े मुद्दों पर सरकार से कदम उठाने की मांग की गई।


और पढ़ें