बिहार के समस्तीपुर में शराब तस्करों पर बड़ी कार्यवाही की गई है। विभूतिपुर थाना पुलिस ने गुप्त सूचना पर छापेमारी करते हुए मस्तफापुर झा जी टोला के पास से अठारह पहियों वाले ट्रक में यूरिया खाद के नीचे छिपाकर ले जाई जा रही 8,605 लीटर से ज्यादा अवैध विदेशी शराब और बीयर जब्त की है। बरामद शराब की अनुमानित कीमत 1.43 करोड़ रुपये आंकी गई है। खबर के मुताबकि 28 हजार से ज्ययादा शराब की बोतलें बरामद हुई है।
थानाध्यक्ष सुनील कुमार झा के नेतृत्व में तीस जून को पुलिस टीम ने संदिग्ध हालत में ट्रक को रोका। ट्रक को थाना लाकर जब जांच की गई तो डाले में यूरिया खाद से ढका एक गुप्त तहखाना मिला। तहखाना खोलते ही पुलिस के होश उड़ गए। अंदर भारी मात्रा में शराब की खेप ठूंस-ठूंस कर भरी हुई थी। पुलिस ने तुरंत पूरे ट्रक को कब्जे में ले लिया।
यह भी पढ़ें: एक दिन में जीते 21 गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड, दुनिया में बजा भारत के योग का डंका
28 हजार से ज्यादा बोतलें बरामद
पुलिस ने ट्रक से कुल 875 कार्टन शराब बरामद की। इसमें 587 कार्टन विदेशी शराब की 21,804 बोतलें थीं। इन बोतलों में 5,149 लीटर से ज्यादा शराब भरी थी। इसके साथ ही 288 कार्टन बीयर की 6,912 बोतलें मिलीं। बीयर की मात्रा 3,456 लीटर थी। कुल मिलाकर 28,716 बोतल शराब जब्त की गई।
तलाशी के दौरान ट्रक के केबिन से पुलिस को एक अतिरिक्त पीली नंबर प्लेट भी मिली, जिस पर HR 46E 0127 लिखा था। इसके अलावा गाड़ी के रजिस्ट्रेशन नंबर की फोटोकॉपी और नकली कम्पोस्ट खाद के बिल की ओरिजिनल कॉपी भी मिली। इससे साफ हो गया कि तस्कर पुलिस को चकमा देने के लिए खाद की आड़ में शराब की तस्करी का खेल कर रहे थे। बिल दिखाकर वे चेकपोस्ट पर आसानी से निकलना चाहते थे।
यह भी पढ़ें: 'पुलिस देख रही, BJP के गुंडे अंडे फेंक रहें', वीडियो शेयर कर बोलीं महुआ मोइत्रा
बिहार में नहीं रुकेगा अभियान
समस्तीपुर पुलिस की इस कार्रवाई के बाद शराब माफियाओं में हड़कंप मच गया है। पुलिस अधीक्षक ने साफ कहा है कि बिहार में शराबबंदी को सख्ती से लागू किया जाएगा। सीमावर्ती जिलों में खास नजर रखी जा रही है। ट्रक से बरामद शराब किस राज्य से लाई गई थी और कहां खपाई जानी थी, पुलिस इसकी जांच कर रही है। फर्जी बिल्टी और नंबर प्लेट के तार दूसरे राज्यों से भी जुड़ सकते हैं।