हरियाणा स्टेट पॉल्यूशन कंट्रोल बोर्ड (HSPCB) के रीजनल ऑफिसर आकांक्षा तंवर को सस्पेंशन के एक महीने बाद बहाल कर दिया है। बहाली के बाद अब उनको कैथल नियुक्त किया गया है। हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने शिकायतों के बीच अक्टूबर के पहले सप्ताह में गुरुग्राम के 2 प्रदूषण नियंत्रण अधिकारियों को सस्पेंड किया था।
रेजिडेंट वेलफेयर एसोसिएशन की शिकायतों के बाद गुरुग्राम नॉर्थ और साउथ के रीजनल ऑफिसर आकांक्षा तंवर और मुकुल कुमार को सस्पेंड कर दिया गया था। गुरुग्राम में डेवलपमेंट प्रोजेक्ट्स पर एक रिव्यू मीटिंग के दौरान यह कार्रवाई की गई थी, जिसमें पॉल्यूशन कंट्रोल अथॉरिटीज के काम करने के तरीके के बारे में शिकायतें मिली थीं।
सस्पेंशन ऑर्डर में कहा गया था है कि सस्पेंशन पीरियड के दौरान दोनों अधिकारियों का हेडक्वार्टर, सेक्टर 6, पंचकूला में रहेगा। वे लागू नियमों के अनुसार गुजारा भत्ता पाने के हकदार होंगे।
यह भी पढ़ें: स्टील प्लांट के कचरे से बनेगा सीमेंट-कंक्रीट, रेलवे ट्रैक पर भी होगा इस्तेमाल
पॉल्यूशन कंट्रोल अथॉरिटीज की भूमिका अहम
गुरुग्राम, फरीदाबाद, नूंह, पानीपत, बहादुरगढ़ जैसे एरिया में शहरीकरण और इंफ्रास्ट्रक्चर में काफी तेजी से बढ़ोतरी हुई है, वहां एयर पॉल्यूशन, कंस्ट्रक्शन की धूल और वेस्ट मैनेजमेंट को लेकर बार-बार चिंता बनी रहती है। कंप्लायंस की मॉनिटरिंग और शिकायतों को दूर करने में पॉल्यूशन कंट्रोल अथॉरिटीज की भूमिका यहां काफी अहम रहती है।
यह भी पढ़ें: हरियाणा में बिना लाइसेंस रिन्यू के प्रैक्टिस कर रहे 4000 डॉक्टर, एक्शन की तैयारी
अधिकारियों की भी जवाबदेही तय
प्रदूषण के खराब स्तर को लेकर साइबर सिटी में अब अधिकारियों की जवाबदेही भी तय होने लगी है। गुरुग्राम, नूंह, फरीदाबाद जैसे एरिया में सर्दियों में हवा की गुणवत्ता गंभीर चिंता का विषय बन जाती है। यहां प्रदूषण नियंत्रण को लेकर लगातार प्रशासनिक स्तर पर बैठकें होती हैं। उसके बाद भी जमीनी स्थिति में अपेक्षित बदलाव नहीं दिखता।