logo

मूड

ट्रेंडिंग:

प्रशांत किशोर की नजर BJP अध्यक्ष की सीट पर, क्या करेंगे नितिन नवीन?

बांकीपुर विधानसभा सीट बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के राज्यसभा जाने के बाद खाली हो गई है। इस सीट पर उपचुनाव होना है।

Bankipur candidate bypoll

प्रशांत किशोर और नितिन नवीन। Photo Credit- PTI

जन सुराज पार्टी के संस्थापक प्रशांत किशोर ने एलान किया है कि वह अपना पटना वाला आवास छोड़कर अब पटना के पास बिहटा क्षेत्र में बने 'बिहार नवनिर्माण आश्रम' में रहेंगे। उन्होंने कहा है कि अगले बिहार विधानसभा चुनाव तक वह इसी आश्रम से काम करेंगे और संगठन के साथ में जनता के साथ जनसंपर्क करते रहेंगे।

 

दरअसल, जन सुराज पार्टी पिछले साल हुए बिहार विधानसभा चुनाव में भले ही एक भी सीट नहीं जीत पाई, लेकिन उसके खाते में 3.4 फीसदी वोट शेयर आया। अब पीके का पूरा ध्यान इसी वोट प्रतिशत को बढ़ाने पर है, जिससे भविष्य में सीटों में बदला जा सकता है। हालांकि, उनका फिलहाल ध्यान बांकीपुर सीट के उपचुनाव पर लगा हुआ है। बांकीपुर विधानसभा सीट बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के राज्यसभा जाने के बाद खाली हो गई है। 

 

यह भी पढ़ें: नेपाल भेज रहा भारत में ब्राउन शुगर? एसएसबी के हत्थे चढ़ा तस्कर

प्रशांत किशोर की बांकीपुर पर नजर

ऐसे में प्रशांत किशोर ने बांकीपुर सीट को जीतने के लिए मेहनत कर रहे हैं। उन्होंने दावा करते हुए कहा है कि बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव में अपनी बड़ी जीत दर्ज करके नया 'जनमत संग्रह' करेंगे। उन्होंने पटना में कहा, 'जन सुराज पार्टी ने सैद्धांतिक रूप से बांकीपुर सीट पर उपचुनाव लड़ने का फैसला किया है। यहां चुनाव तब होगा जब NDA सरकार सत्ता में सात से आठ महीने पूरे कर लेंगे।'

नितिन नवीन का बांकीपुर पर कब्जा

बांकीपुर सीट पर नितिन नवीन ने आरजेडी के उम्मीदवार को 50,000 से ज्यादा वोटों के बड़े अंतर से हराया था। यहां जन सुराज पार्टी का उम्मीदवार तीसरे नंबर पर रहा था। नियमों के अनुसार खाली हुई सीट पर छह महीने के अंदर उपचुनाव कराना होता है।

 

यह भी पढ़ें: गोरखपुर: रात 1:30 बजे पति से वीडियो कॉल, अगले ही पल महिला ने लगाई फांसी

उम्मीदवार का एलान बाद में

प्रशांत किशोर ने मीडिया से बात करते हुए इस बात से पर्दा नहीं उठाया कि बांकीपुर से जन सुराज पार्टी के उम्मीदवार कौन होंगे। पार्टी उम्मीदवार के नाम का फैसला बाद में करेगी। 


और पढ़ें