logo

मूड

ट्रेंडिंग:

'सत्ता तंत्र का हो रहा दुरुपयोग', बांकीपुर चुनाव पर प्रशांत किशोर का बड़ा आरोप

बिहार के बांकीपुर उपचुनाव में प्रशांत किशोर की एंट्री से मुकाबला त्रिकोणीय हो गया है। पीके ने BJP पर सत्ता तंत्र के दुरुपयोग का आरोप लगाते हुए चुनाव आयोग जाने की चेतावनी दी है।

Prashant Kishor fire on BJP during Bankipur Bypoll

जन सुराज के संस्थापक प्रशांत किशोर, Photo Credit: Social Media

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement

बिहार की सबसे चर्चित बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव अब सीधे त्रिकोणीय मुकाबले में बदल गई है। जन सुराज के संस्थापक और प्रत्याशी प्रशांत किशोर की एंट्री ने भारतीय जनता पार्टी (BJP) के परंपरागत गढ़ को हिला कर रख दिया है। गुरुवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर पीके ने BJP और प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाते हुए चुनाव आयोग जाने तक की चेतावनी दे दी। प्रशांत किशोर ने कहा कि बांकीपुर में BJP घबराई हुई है। इसीलिए अपनी परंपरागत सीट बचाने के लिए पार्टी ने अपने बड़े-बड़े नेताओं को गलियों में उतार दिया है और सरकारी तंत्र का दुरुपयोग शुरू कर दिया है।

 

प्रशांत किशोर ने दावा किया कि जन सुराज की वजह से बांकीपुर में BJP की जमीन खिसक रही है। उन्होंने कहा कि पहले यहां BJP का संगठन सबसे मजबूत माना जाता था लेकिन अब हालत यह है कि केंद्रीय मंत्री से लेकर प्रदेश के बड़े नेता तक घर-घर जाकर वोट मांग रहे हैं। यह जन सुराज की राजनीतिक जीत है। पीके ने कहा कि चुनाव जीतने के लिए BJP अब लोकतांत्रिक तरीकों से हटकर सरकारी मशीनरी का सहारा ले रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि जन सुराज के कार्यकर्ता जिन होटलों में ठहरे हैं वहां पुलिस और प्रशासन की टीमें छापेमारी कर रही हैं। उनसे पूछा जा रहा है कि होटल का बिल कौन दे रहा है।

 

यह भी पढ़ें: 'अंतरिम शिक्षा मंत्री हैं प्रह्लाद जोशी...', संजय राउत ने यह कैसा दावा किया?

पीके ने प्रशासन और BJP पर लगाए गंभीर आरोप

प्रशांत किशोर ने सबसे गंभीर आरोप पटना के जिलाधिकारी और प्रशासन पर लगाया। उन्होंने कहा कि पटना डीएम ने जीविका दीदियों को BJP के पक्ष में काम करने की जिम्मेदारी सौंपी है। सरकारी खर्च पर जीविका दीदियों को बसों में भरकर लाया जा रहा है। उन पर दबाव बनाया जा रहा है कि वे BJP के लिए वोट मांगें। महिलाओं को यह डर दिखाया जा रहा है कि अगर BJP नहीं जीती तो उनकी योजनाएं और सुविधाएं बंद कर दी जाएंगी। प्रशांत किशोर ने कहा कि ये सीधे-सीधे आचार संहिता का उल्लंघन है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि अगले 24 घंटे के भीतर चुनाव से जुड़े गैर-सरकारी लोगों को नहीं हटाया गया तो वो चुनाव आयोग के सामने धरने पर बैठ जाएंगे। उन्होंने कहा कि मैं इस मामले को लेकर चुनाव आयोग जाऊंगा और शिकायत करूंगा। 

 

प्रशांत किशोर ने सीधे BJP पर हमला बोला। उन्होंने कहा कि पार्टी को हार का डर सता रहा है, इसलिए पूरा सरकारी तंत्र लगा दिया गया है। उन्होंने कहा कि बांकीपुर उपचुनाव अब सिर्फ एक सीट का चुनाव नहीं रहा। यह बिहार की राजनीति की दिशा तय करेगा। पीके ने कहा कि जन सुराज ने चुनाव लड़कर BJP के किले में सेंध लगा दी है। अब BJP को अपनी परंपरागत सीट बचाने के लिए एड़ी-चोटी का जोर लगाना पड़ रहा है।

 

यह भी पढ़ें: ड्राइवर को आई नींद, गंगा एक्सप्रेसवे पर पलटी बस, 2 लोगों की मौत

तेज प्रताप और CJP आंदोलन पर भी बोले पीके

प्रशांत किशोर ने तेज प्रताप यादव द्वारा जन सुराज को समर्थन देने और उसके बाद उनकी गिरफ्तारी की घटना पर भी बात की। उन्होंने कहा कि लोकतांत्रिक आंदोलन में हर व्यक्ति का स्वागत है। नीट पेपर लीक को लेकर चल रहे CJP के आंदोलन का जिक्र करते हुए पीके ने कहा कि उनके कार्यकर्ताओं का बिहार में स्वागत है। उन्होंने लद्दाख के शिक्षाविद सोनम वांगचुक को अपना मित्र बताया और कहा कि शिक्षा के क्षेत्र में उनका काम बड़ा है।


और पढ़ें