शिवसेना (UBT) के राज्यसभा सांसद संजय राउट ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री पह्लाद जोशी को लेकर बड़ा राजनीतिक दावा किया है। उन्होंने कहा कि प्रह्लाद जोशी फिलहाल केवल अंतरिम शिक्षा मंत्री हैं और केंद्र सरकार इस मंत्रालय के लिए स्थायी चेहरे की तलाश में जुटी हुई है। राउत ने यह भी कहा कि भविष्य में महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस को शिक्षा मंत्रालय की जिम्मेदारी सौंपी जा सकती है।
रविवार को मुंबई में आयोजित एक प्रेस कॉन्फेंस में राउट ने कहा कि प्रह्लाद जोशी पहले जिन मंत्रालयों को संभाल रहे थे वे उनके लिए ज्यादा उपयुक्त थे। उन्होंने दावा किया कि शिक्षा मंत्रालय में उनकी नियुक्ति केवल अस्थायी व्यवस्था है और सरकार जल्द ही स्थायी मंत्री नियुक्त कर सकती है। हालांकि, उन्होंने अपने इस दावे के समर्थन में कोई आधिकारिक जानकारी या दस्तावेज पेश नहीं किया है।
यह भी पढ़ें: UP फिटनेस सर्टिफिकेट स्कैम: बिना ATS पहुंचे 10 हजार वाहनों को मिली क्लीन चिट
फडणवीस को बताया सबसे मजबूत दावेदार
संजय राउत ने दावा किया कि उनकी जानकारी के अनुसार, देवेंद्र फडणवीस शिक्षा मंत्री बनने के सबसे मजबूत दावेदार हैं। उन्होंने कहा कि फडणवीस अच्छी शैक्षणिक पृष्ठभूमि रखते हैं, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) की विचारधारा से जुड़े हैं और लंबे समय तक महाराष्ट्र का नेतृत्व करने का अनुभव भी रखते हैं। राउत के मुताबिक, प्रधानमंत्री
नरेंद्र मोदी
भी इस विकल्प पर विचार कर सकते हैं। हालांकि, उन्होंने यह भी कहा कि अगर फडणवीस को केंद्र में लाया जाता है तो महाराष्ट्र का अगला मुख्यामंत्री कौन होगा यही सबसे बड़ा सवाल है और इसी कारण फैसला फिलहाल टल सकता है।
यह भी पढ़ें: कोनियाम्मन मंदिर में भी अयोध्या-बद्रीनाथ जैसी कांड, चढ़ावा उठा ले गए कर्मचारी
NEET
विवाद के बाद बदली शिक्षा मंत्रालय की जिम्मेदारी
गौरतलब है कि NEET-UG 2026 पेपर लीक मामले को लेकर देशभर में हुए विरोध प्रदर्शनों के बीच केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया था। इसके बाद केंद्र सरकार ने प्रह्लाद जोशी को शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार सौंपा है। इसी घटनाक्रम के बाद नए स्थायी शिक्षा मंत्री को लेकर राजनीतिक चर्चाएं तेज हो गई हैं। हालांकि, केंद्र सरकार की ओर से अब तक इस संबंध में कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।