जन सुराज पार्टी के संस्थापक और चुनावी रणनीतिकार से नेता बने प्रशांत किशोर ने बिहार की बांकीपुर विधानसभा सीट के उपचुनाव के लिए नामांकन दाखिल कर दिया है। यह उनके राजनीतिक करियर का पहला चुनाव है। नामांकन के साथ जमा किए गए चुनावी हलफनामे में उन्होंने अपने परिवार की कुल 198 करोड़ रुपये से ज्यादा की संपत्ति का खुलासा किया है। हलफनामे में उनकी चल और अचल, दोनों तरह की संपत्तियों का पूरा ब्योरा दिया गया है।
प्रशांत किशोर ने नामांकन दाखिल करने के बाद कहा कि यह सिर्फ उनका नामांकन नहीं, बल्कि बिहार में राजनीतिक बदलाव की शुरुआत है। उन्होंने कहा कि राज्य की राजनीति से आपराधिक छवि वाले नेताओं को हटाने का समय आ गया है। बांकीपुर सीट को BJP का मजबूत गढ़ माना जाता है और इस उपचुनाव में प्रशांत किशोर पहली बार अपनी राजनीतिक किस्मत आजमा रहे हैं।
यह भी पढ़ें: 'राहुल गांधी भी जंतर-मंतर जाएं', सोनम वांगचुक के आंदोलन पर उद्धव ठाकरे की अपील
पीके से ज्यादा अमीर हैं उनकी डॉक्टर पत्नी
चुनावी हलफनामे के अनुसार, प्रशांत किशोर, उनकी पत्नी जाह्नवी दास और एक आश्रित सदस्य की कुल 111.78 करोड़ रुपये की चल संपत्ति है।
- प्रशांत किशोर (खुद): इनके पास 22.19 करोड़ रुपये की चल संपत्ति है, जिसमें HDFC बैंक में करीब 7.36 करोड़ रुपये की FD और 65,570 रुपये का नकद शामिल है। उनके पास पन्ने की एक सोने की अंगूठी भी है।
- जाह्नवी दास (पत्नी): इनके नाम 89.51 करोड़ रुपये की चल संपत्ति है। इसमें 'वेधास वेंचर्स प्राइवेट लिमिटेड' नाम की कंपनी में करीब 95.26 करोड़ रुपये की बुक वैल्यू के शेयर और 64.58 लाख रुपये के सोने-चांदी के आभूषण शामिल हैं।
- दैबिक भारद्वाज (आश्रित सदस्य): इनके नाम पर 7.19 लाख रुपये की चल संपत्ति घोषित की गई है।
यह भी पढ़ें: MP में युवकों को मिली तालिबानी सजा! कांग्रेस का BJP सरकार पर तीखा हमला
दिल्ली-पटना में आलीशान घर
अचल संपत्ति के मामले में प्रशांत किशोर के पास 73.87 करोड़ रुपये और उनकी पत्नी के पास 12.42 करोड़ रुपये की प्रॉपर्टी है।
- जमीन और मकान: बिहार के रोहतास में 9.75 करोड़ रुपये की एक बंद पड़ी राइस मिल है। इसके अलावा पटना, नई दिल्ली, गाजियाबाद और बक्सर में कई रिहायशी इमारतें हैं। पीके की खुद से खरीदी गई प्रॉपर्टी की कीमत 59.25 करोड़ रुपये है, जबकि 14.62 करोड़ रुपये की संपत्ति उन्हें विरासत में मिली है।
- कर्ज: प्रशांत किशोर पर 5.77 करोड़ रुपये का कर्ज है (जो ज्यादातर बैंक FD के एवज में लिया गया लोन है)। वहीं उनकी पत्नी पर करीब 55.38 लाख रुपये की देनदारी है। राहत की बात यह है कि दोनों पर कोई टैक्स या सरकारी बकाया नहीं है।