logo

मूड

ट्रेंडिंग:

'राहुल गांधी भी जंतर-मंतर जाएं', सोनम वांगचुक के आंदोलन पर उद्धव ठाकरे की अपील

उद्धव ठाकरे ने राहुल गांधी से जंतर-मंतर पर छात्रों के आंदोलन में शामिल होने की अपील की। इस आंदोलन में सोनम वांगचुक जंतर-मंतर पर भूख हड़ताल पर हैं।

Uddhav Thackeray appeal Rahul Gandhi

शिवसेना (UBT) प्रमुख उद्धव ठाकरे, Photo Credit: ANI

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement

शिवसेना (UBT) प्रमुख उद्धव ठाकरे ने कांग्रेस नेता और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी से दिल्ली के जंतर-मंतर पर चल रहे छात्रों के आंदोलन में शामिल होने की अपील की है। उन्होंने कहा कि अगर देश के युवाओं के मुद्दों की चिंता है तो सभी राजनीतिक दलों और नेताओं को इस प्रदर्शन के समर्थन में आगे आना चाहिए। उद्धव ठाकरे ने यह भी कहा कि वह खुद 20 जुलाई को दिल्ली जाकर आंदोलन में शामिल होंगे। सोनम वांगचुक अभी जंतर-मंतर पर भूख हड़ताल पर हैं।

 

मुंबई में सोमवार को आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में उद्धव ठाकरे ने कहा, 'मैं भी जंतर-मंतर जाऊंगा। राहुल गांधी को भी वहां जाना चाहिए। जिन लोगों को देश के युवाओं पर भरोसा है, उन्हें इस आंदोलन का समर्थन करना चाहिए। पूरे देश के लोगों को सड़क पर उतरकर इनके साथ खड़ा होना चाहिए।' उनके इस बयान के बाद जंतर-मंतर पर चल रहे आंदोलन को लेकर सियासी हलचल और तेज हो गई है।

 

यह भी पढ़ें: 'फिर हत्या करूंगा, मैं गांधीवादी नहीं', कोर्ट में बोला 3 लोगों का हत्यारा

क्या है जंतर-मंतर का आंदोलन?

दिल्ली के जंतर-मंतर पर 20 जून से कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) नाम के संगठन का अनिश्चितकालीन धरना जारी है। इस आंदोलन में पर्यावरण कार्यकर्ता सोनम वांगचुक भी शामिल हैं। संगठन की अगुवाई अभिजीत दिपके कर रहे हैं। प्रदर्शनकारी NEET -UG पेपर लीक समेत विभिन्न परीक्षा अनियमितताओं को लेकर केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग कर रहे हैं। उनका कहना है कि परीक्षा प्रणाली में लगातार हो रही गड़बड़ियों से लाखों छात्रों का भविष्य प्रभावित हो रहा है।

'छात्रों की गूंज' अभियान चला रहे राहुल गांधी

दूसरी ओर राहुल गांधी छात्रों से जुड़े मुद्दों को लेकर 'छात्रों की गूंज' अभियान चला रहे हैं। उन्होंने शिक्षा व्यवस्था में भ्रष्टाचार, पेपर लीक और अव्यवस्था पर सवाल उठाते हुए कहा है कि मौजूदा व्यवस्था ने 'पेपर लीक माफिया' को बढ़ावा दिया है, जिससे लाखों छात्रों का भविष्य प्रभावित हो रहा है। राहुल ने शिक्षा व्यवस्था में व्यापक सुधार और केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के खिलाफ कार्रवाई की मांग भी की है।

 

यह भी पढ़ें: 'माफी मांगिए या...', BJP ने उमर अब्दुल्ला को भेजा 100 करोड़ का मानहानि नोटिस

कई विपक्षी दलों का CJP को समर्थन

इस आंदोलन को आम आदमी पार्टी (AAP), तृणमूल कांग्रेस (TMC) और वाम दलों के कई नेताओं का समर्थन मिल चुका है। AAP के संजय सिंह और आतिशी, TMC की महुआ मोइत्रा और कीर्ति आजाद, CPI(M) के एम ए बेबी, बृंदा करात और केरल की वरिष्ठ नेता के के शैलजा जंतर-मंतर पहुंचकर या सार्वजनिक रूप से आंदोलन का समर्थन कर चुके हैं। हालांकि कांग्रेस ने अब तक आधिकारिक तौर पर इस आंदोलन के समर्थन का ऐलान नहीं किया है। पार्टी के कुछ नेता धरना स्थल पर जरूर पहुंचे हैं लेकिन राहुल गांधी समेत शीर्ष नेतृत्व ने अभी तक इसमें हिस्सा नहीं लिया है।


और पढ़ें