logo

मूड

ट्रेंडिंग:

अपर्णा को स्वार्थी बताकर तलाक की बात कही थी, अब प्रतीक यादव बोले, 'All is Good'

सपा प्रमुख अखिलेश यादव के भाई प्रतीक यादव ने अपनी पत्नी अपर्णा यादव के साथ रिश्ते पर कहा कि 'All is Good'। उन्होंने सोशल मीडिया पर बताया कि दोनों के बीच कुछ विवाद था जिसे उन्होंने हल कर लिया है।

Prateek Yadav

प्रतीक यादव और अपर्णा यादव, Photo Credit: Prateek Yadav

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के छोटे भाई प्रतीक यादव और उनकी पत्नी पत्नी अपर्णा यादव अपनी निजी जिंदगी के कारण इन दिनों चर्चा में हैं। करीब एक हफ्ते पहले प्रतीक यादव ने अपनी पत्नी पर परिवार तोड़ने का आरोप लगाया था और उन्हें जल्द से जल्द तलाक देने की बात कही थी। अब प्रतीक यादव ने पोस्ट कर बताया कि उनके रिश्ते में सब ठीक है। 

 

प्रतीक यादव ने अपनी पत्नी अपर्णा यादव के साथ सोशल मीडिया पर एक तस्वीर शेयर की है। इस पोस्ट में उन्होंने लिखा, 'All is Good।' इसके साथ ही उन्होंने अपर्णा के साथ अपना रिश्ता तोड़ने की बात का खंडन कर दिया। उनके और अपर्णा यादव के बीच पिछले कुछ समय से सहज रिश्ते नहीं रहे हैं और कुछ दिन पहले सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए प्रतीक तलाक लेने की बात कह चुके हैं। 

 

यह भी पढ़ें--  'अपर्णा यादव स्वार्थी, बस फेम चाहती हैं', प्रतीक ने लगाए आरोप, अब लेंगे तलाक

 

क्या बोले प्रतीक?

प्रतीक ने सोशल मीडिया पोस्ट में आगे लिखा कि वे लोग चैंपियन होते हैं जो व्यक्तिगत और प्रोफेशनल प्रोब्लम को हल कर लेते हैं। उन्होंने आगे लिखा, 'हम चैंपियन्स का परिवार हैं।' उनकी इस पोस्ट के बाद उनके समर्थक खुश हैं और उनके इस फैसले का स्वागत कर रहे हैं। 

 

 

प्रतीक ने सोशल मीडिया पर अपनी पुरानी पोस्ट के बारे में भी बात करते हुए एक वीडियो शेयर किया। उन्होंने कहा, '19 जनवरी 2026 को मेरी पत्नी के साथ भयंकर विवाद हुआ था। इसके बाद ही मैंने वह पोस्ट किए थे। हम दोनों ने मिलकर उस विवाद को खत्म कर लिया है।' उन्होंने आगे कहा कि जिन लोगों को इस विवाद के हल हो जाने से परेशानी हो रहे है उन्हें मैं कहना चाहूंगा कि आ भाड़ में जाओ। 

गुस्साए प्रतीक यादव

सोशल मीडिया पर प्रतीक यादव ने अपर्णा यादव और अपने रिश्ते को लेकर लगातार कई पोस्ट किए। इस पोस्ट में उन्होंने उन लोगों पर निशाना साधा जिन्हें उनके और अपर्णा यादव के रिश्ते से परेशानी है। 

उन्होंने पोस्ट कर लिखा, 'जलनखोरों, मुझे खुशी है कि तुम जैसे लोगों के दिल में इतनी नफरत है। तुम्हारा जीवन इतनी नफरत के कारण तकलीफों से भरा पड़ा है। तुम्हें हर रोज कितनी मानसिक तकलीफ होती है दूसरे की खुशी देखकर, तुम इसके हकदार हो। ईश्वर करे तुम सब नफरतखोर हमेशा इतनी पीड़ा में रहो। 

 

यह भी पढ़ें: 'जो समर्थक थे, झंडे उतार रहे हैं,' कैसे UGC के एक नियम पर फंसी BJP सरकार?

19 जनवरी को क्या कहा था?

प्रतीक यादव ने 19 जनवरी को सोशल मीडिया पर पोस्ट कर अपनी पत्नी अपर्णा यादव पर गंभीर आरोप लगाए और उनके साथ रिश्ते को तोड़ने का ऐलान कर दिया था। उन्होंने लिखा था कि वह बुरे दौर से गुजर रहे हैं, उनकी मानसिक सेहत पर असर पड़ा है और अपर्णा को कोई फर्क नहीं पड़ रहा है। प्रतीक ने कहा कि वह कभी ऐसी बुरी महिला से कभी नहीं मिले। उन्होंने शादी करने के फैसले को दुर्भाग्यपूर्ण बताया था

प्रतीक यादव ने आरोप लगाया था कि मैं इस मतलबी औरत को जल्द से जल्द तलाक देने जा रहा हूं। उसने मेरे परिवार के रिश्ते खराब कर दिए। वह बस मशहूर और प्रभावशाली बनना चाहती है।


और पढ़ें