logo

मूड

ट्रेंडिंग:

जायदाद के लिए दोस्त संग परिवार को मारा, फिर साथी ने लालच में उसी का कर दिया कत्ल

उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में संपत्ति के लालच ने पूरे परिवार को खत्म कर दिया। बेटे ने अपने दोस्त के साथ मिलकर माता-पिता और बहन की हत्या कर दी, इसके बाद लूट के बंटवारे के विवाद में दोस्त ने बेटे को भी मार डाला।

representative image of Police arrest scene

प्रतीकात्मक तस्वीर। (Chatgpt Generated Image)

उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में हुए चार लोगों के कत्ल के मामले का पुलिस ने चौंकाने वाला खुलासा किया है। जांच में पता चला कि एक कारोबारी के बेटे ने अपने दोस्त के साथ मिलकर पहले अपने ही माता-पिता और बहन की हत्या की साजिश रची थी। वारदात को अंजाम देने के बाद दोनों के बीच लूटे गए गहनों और संपत्ति के बंटवारे को लेकर विवाद हो गया। लालच इतना बढ़ गया कि दोस्त ने अपने साथी को भी मौत के घाट उतार दिया। इस तरह लालच और धोखे की इस खौफनाक कहानी में एक ही परिवार समेत चार लोगों की जान चली गई।

 

घटना शहर के एक व्यस्त बाजार स्थित बहुमंजिला इमारत की है। दो दिनों तक घर के अंदर चार शव पड़े रहे और किसी को इसकी भनक तक नहीं लगी। जब इलाके में तेज बदबू फैलने लगी तो लोगों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने दरवाजा तोड़कर अंदर प्रवेश किया और कारोबारी वीरेंद्र वैश्य, उनकी पत्नी अनीता, बेटी मीनाक्षी और बेटे अभिषेक के शव बरामद किए।

 

यह भी पढ़ें: 'गेस्ट हाउस और फ्लैट में किया रेप', महिला की शिकायत पर SDM गिरफ्तार

पहले बेटे पर गया शक

शुरुआती जांच में पुलिस को लगा कि अभिषेक ही हत्याओं के पीछे हो सकता है, क्योंकि वह घर से गायब था। घटनास्थल से मिले कुछ सबूत भी उसी की ओर इशारा कर रहे थे। वहीं एक पर्ची पर लिखा मिला, 'बेटी बबली बहू ने मारा है', जिससे जांच की दिशा परिवार के दूसरे बेटे अश्विनी और उसकी पत्नी की ओर मुड़ गई। हालांकि बाद में यह सुराग भटकाने की कोशिश साबित हुआ।

 

मामले में बड़ा मोड़ तब आया जब पुलिस ने बाजार में स्थित अभिषेक की दुकान खोली। अंदर उसका शव पड़ा मिला। इसके बाद पुलिस ने आसपास लगे CCTV कैमरों की फुटेज खंगालनी शुरू की। जांच के दौरान एक संदिग्ध व्यक्ति की पहचान सनी गुप्ता के रूप में हुई, जो उसी बाजार में समोसे की दुकान चलाता था और अभिषेक का करीबी दोस्त था।

 

यह भी पढ़ें: 'गेस्ट हाउस और फ्लैट में किया रेप', महिला की शिकायत पर SDM गिरफ्तार

लालच ने खोल दी पूरी साजिश

पुलिस पूछताछ में सामने आया कि आर्थिक तंगी से परेशान अभिषेक ने सनी के साथ मिलकर परिवार की हत्या और गहने लूटने की योजना बनाई थी। दोनों ने कथित तौर पर लोहे की रॉड से पहले मीनाक्षी और फिर वीरेंद्र व अनीता की हत्या कर दी। इसके बाद घर में रखे गहने और कीमती सामान समेट लिए गए। लूट के माल के बंटवारे को लेकर दोनों के बीच विवाद हो गया। इसी दौरान सनी ने अभिषेक की भी हत्या कर दी।

 

पुलिस के अनुसार, आरोपी ने सबूत मिटाने के लिए डिटर्जेंट, टॉयलेट क्लीनर और अन्य रसायनों का इस्तेमाल किया लेकिन CCTV फुटेज, फॉरेंसिक जांच और स्थानीय लोगों से मिली जानकारी के आधार पर पूरी साजिश का पर्दाफाश हो गया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और मामले की जांच जारी है।


और पढ़ें