logo

मूड

ट्रेंडिंग:

नितिन नवीन से मिलने पहुंचे पुजारी ने फाड़ लिए कपड़े, बांके बिहारी मंदिर में बवाल

वृंदावन के बांके बिहारी मंदिर में कॉरिडोर निर्माण को लेकर विवाद गहरा गया है, जहां विरोध कर रहे गोस्वामी और पुलिस के बीच तीखी नोकझोंक हुई और एक सेवायत ने अपना कुर्ता तक फाड़ लिया।

Nitin Nabin in Banke Bihari Temple

बांके बिहारी मंदिर में बवाल, Photo Credit- Social Media

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement
Group2

उत्तर प्रदेश के मथुरा-वृंदावन में श्री बांके बिहारी मंदिर कॉरिडोर योजना को लेकर प्रशासन और मंदिर के सेवायतों के बीच तनाव चरम पर पहुंच गया है। मंदिर के सेवायत गोस्वामी लंबे समय से इस कॉरिडोर निर्माण का विरोध कर रहे हैं। हाल ही में विवाद तब और बढ़ गया जब सेवायत अपनी मांगों को लेकर बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष से मुलाकात करना चाहते थे लेकिन पुलिस ने उन्हें बीच में ही रोक दिया। इस बात से नाराज होकर गोस्वामी ने अपना कुर्ता फाड़ लिया। इस घटना का वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

 

इस दौरान मंदिर परिसर में ही पुलिस और सेवायतों के बीच जबरदस्त बहस देखने को मिला। जब SP क्राइम ने सेवायतों को आगे बढ़ने से रोका, तो भगवान के सामने ही दोनों पक्षों में तीखी नोकझोंक शुरू हो गई। विरोध इतना बढ़ गया था कि गुस्से में एक सेवायत गोस्वामी ने सबके सामने अपने कपड़े तक फाड़ लिए।

 

यह भी पढ़ें: ताजमहल में कौन फहरा आया तिरंगा? वायरल वीडियो पर मचा बवाल

जानिए पूरा मामला

इस पूरे घटनाक्रम के पीछे मुख्य वजह मंदिर के आसपास बनने वाला कॉरिडोर है। सेवायतों का मानना है कि इस दखलंदाजी से मंदिर की प्राचीन व्यवस्था और स्वरूप पर असर पड़ेगा। सेवायत गोस्वामी अपनी बात सरकार के शीर्ष नेतृत्व तक पहुंचाने के लिए बीजेपी अध्यक्ष से मिलना चाहते थे। उन्हें उम्मीद थी कि बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष से मिलकर वे अपनी आपत्तियां दर्ज करा पाएंगे।

 

प्रशासन ने सुरक्षा कारणों का हवाला देते हुए उन्हें नितिन नवीन से मिलने से रोका। मंदिर के भीतर ही SP क्राइम और सेवायतों के बीच हुई बहस ने माहौल को और तनावपूर्ण बना दिया। इससे परेशान होकर गोस्वामी ने अपने खुद के कपड़े फाड़कर विरोध दर्ज कराया। 

 

यह भी पढ़ें: अंजली अरोड़ा के बॉयफ्रेंड आकाश संसनवाल को पुलिस ने गिरफ्तार क्यों कर लिया?

 

इस तरह की घटना यह दिखाता है कि  सेवायतों में प्रशासन की कार्यप्रणाली को लेकर कितना गहरा असंतोष है। गोस्वामी का कहना है कि बांके-बिहारी में हो रहा निर्माण कार्य उनकी आस्था और परंपराओं में दखल है।


और पढ़ें