logo

मूड

ट्रेंडिंग:

केरल में CM के खिलाफ पोस्ट की, प्रिंसिपल पर गाज गिर गई

केरल में सीएम के खिलाफ सोशल मीडिया पोस्ट करने वाले प्रिंसिपल पर गाज गिर गई है। सेवानिृत्ति से दो दिन पहले विभाग ने उन्हें निलंबित कर दिया गया है।

Kerala CM VD Satheesan

केरल के सीएम वीडी सतीशन। (Photo Credit: PTI)

केरल की नई कांग्रेस सरकार ने एक प्रधानाचार्य को सेवानिवृत्ति से दो दिन पहले ही निलंबित कर दिया है। आरोप है कि प्रधानाचार्य ने सोशल मीडिया पर मुख्यमंत्री वीडी सतीशन की एक एडिटेड और मानहानिकारक फोटो साझा की। निलिंबित प्रधानाचार्य की पहचान जावद एस के तौर हुई है। वह एक सरकारी उच्च माध्यामिक विद्यालय में तैनात है।

 

जावद एस की पोस्टिंग तिरुवनंतपुरम जिले के अटिंगल स्थित सरकारी मॉडल बॉयज हायर सेकेंडरी स्कूल में है। निलंबन आदेश में गया गया कि प्रधानाचार्य की सोशल मीडिया पोस्ट उपहास उड़ाने जैसी और अपमानजक है। ऐसी पोस्ट समाज में गलत धारणा पैदा करती है। बता दें कि प्रधानाचार्य जावद एस की सेवानिृत्ति 31 मई को होनी थी। 

 

यह भी पढ़ें: 'शशि थरूर और IPl पर बड़ा खुलासा करने वाली थीं सुनंदा', ललित मोदी ने किया दावा

खुफिया शाखा की सिफारिश पर हुई कार्रवाई

केरल के अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक की अगुवाई वाली खुफिया शाखा ने 25 मई को प्रधानाचार्य के खिलाफ सख्त विभागीय कार्रवाई की सिफारिश की थी। इसमें कहा गया था कि इस तरह की सामग्री जनता को गुमराह कर सकती है और छात्रों व शिक्षकों के बीच राजनीतिक ध्रुवीकरण पैदा कर सकती है। सरकारी कर्मचारी होने के नाते सोशल मीडिया का इस तरह से इस्तेमाल करना सेवा नियमों का गंभीर उल्लंघन है। खुफिया शाखा की सिफारिश पर सामान्य शिक्षा विभाग ने प्रधानाचार्य के खिलाफ एक्शन लिया है।

 

यह भी पढ़ें: पेट्रोल-डीजल के बाद मंहगी बिजली की मार, यूपी में 10 प्रतिशत बढ़कर आएगा बिल

सियासी गतिविधियों में हिस्सा लेने पर बैन

निलंबन आदेश में कहा गया कि प्रधानाचार्य ने 2017 के उस सरकारी परिपत्र उल्लंघन किया, जिसमें सरकारी कर्मचारियों के लिए मीडिया और सोशल मीडिया के उपयोग से संबंधित नियम है। यह भी कहा गया कि सेवा आचार संहिता के तहत सरकारी कर्मचारियों को सियासी गतिविधियों में हिस्सा लेने पर मनाही है। 

 

Related Topic:#Kerala News#Kerala

और पढ़ें