logo

मूड

ट्रेंडिंग:

पंजाब में BJP VS AAP, कांग्रेस पार्टी के नेताओं को क्यों सताने लगा डर?

पंजाब में बीते एक हफ्ते से AAP और बीजेपी के बीच टकराव देखने को मिल रहा है। कांग्रेस पार्टी इसे दोनों पार्टियों की नूराकुश्ती बता रही है।

Punjab Politics

पंजाब में चुनाव, Photo Credit: ChatGPT

शेयर करें

google_follow_us

पंजाब में करीब सात महीने बाद होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले राजनीतिक हलचल तेज हो गई है। पंजाब में दो जगहों पर हुए धमाकों के बाद आम आदमी पार्टी और भारतीय जनता पार्टी आमने-सामने हैं। पंजाब के सीएम भगवंत मान ने इन धमाकों के पीछे बीजेपी की साजिश तक बता दी है। वहीं, बीजेपी ने उन्हें कानूनी नोटिस जारी कर दिया है। इस बीच कांग्रेस पार्टी के मन में डर बैठ गया है। कांग्रेस पार्टी के नेताओं को लग रहा है कि आम आदमी पार्टी और बीजेपी अगले साल की शुरुआत में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले जनता के बीच सिर्फ दो पार्टियों के बीच मुकाबला दिखाने की कोशिश कर रहे हैं। 

 

कांग्रेस पार्टी के नेता अब खुलकर मीडिया के सामने इस बात का जिक्र कर रहे हैं और इसे बीजेपी और आम आदमी पार्टी की नूराकुश्ती बता रही है। बता दें की कांग्रेस पार्टी पंजबा में दूसरी सबसे बड़ी पार्टी और विधानसभा में प्रमुख विपक्षी दल की भूमिका में है। कांग्रेस पार्टी के नेता और नेता प्रतिपक्ष प्रताप सिंह बाजवा ने मीडिया से बातचीत करते हुए ईडी की रेड और धमाकों को लेकर लगाए जा रहे आरोपों पर कहा कि यह बीजेपी और आम आदमी पार्टी की नूराकुश्ती है। अगर सच में कुछ है तो अब तक एक्शन क्यों नहीं हुआ। उन्होंने कहा कि ईडी को मनी लॉन्ड्रिंग के मामले में आखिरी व्यक्ति तक को पकड़ना चाहिए। 

 

यह भी पढ़ें: सृजन घोटाले में आया था नाम, IPS अमित कुमार जैन बन गए बिहार EOU के मुखिया

पंजाब में AAP बनाम BJP

पंजाब कांग्रेस को डर है कि जिस तरह से आम आदमी पार्टी ने दिल्ली में कांग्रेस को खत्म कर दिया है उसी तरह आने वाले चुनाव में पंजाब में कांग्रेस पार्टी को नुकसान पहुंचा सकती है। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के बाद पंजाब में जबरदस्त हंगामा देखने को मिल रहा है। एक तरफ ईडी पंजाब सरकार के नेताओं और उनके करीबी लोगों के घरों पर छापे मार रही है तो वहीं भगवंत मान ने बीजेपी पर धमाके करने और साजिश रचने का आरोप लगा दिया है। ऐसे में मुख्य रूप से दो ही दल चर्चा में बने हुए हैं। मंत्री संजीव अरोड़ा की गिरफ्तारी के बाद आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने कल बीजेपी दफ्तारों का घेराव किया। कई जगहों पर झड़प की खबरें भी सामने आई हैं। ऐसे में लड़ाई आम आदमी पार्टी और बीजेपी के बीच ही दिखाई दे रही। 

कांग्रेस चर्चा से बाहर

भले ही कांग्रेस राज्य में मुख्य विपक्षी दल की भूमिका में है लेकिन पिछले एक हफ्ते से कांग्रेस पार्टी चर्चा से बाहर है। राजनीतिक गलियारों में बीजेपी बनाम AAP ही चर्चा का विषय बना हुआ है। ऐसे में अब कांग्रेस के नेता असहज महसूस कर रहे हैं। कुछ नेता तो इसके पीछे दोनों पार्टियों की साजिश बता रहे हैं जिससे दोनों ही दलों को फायदा हो और कांग्रेस को नुकसान। काग्रेस नेताओं का कहना है कि दोनों पार्टियां यह नैरेटिव  बनाने की कोशिश कर रही हैं कि इस बार मुकाबला सिर्फ बीजेपी और AAP के बीच ही है। 

 

यह भी पढ़ें: बस एक शर्त मान लें ममता बनर्जी, BJP के खिलाफ TMC के साथ हो जाएगी कांग्रेस

कांग्रेस की रणनीति

कांग्रेस पार्टी ने भी अब मैदान में कूदने का मन बना लिया है। कांग्रेस ने चंडीगढ़ में एक बड़ी मीटिंग कर यह फैसला लिया कि पार्टी राज्य की सभी 117 विधानसभा सीटों पर तीन दिनों की यात्रा निकालेगी और जनता के बीच मौजूदा सरकार की असफलताओं को गिनाएगी। कांग्रेस इस दौरान कई मुद्दों को प्रमुखता से उठाने का मन बना रही है और अगले साल की शुरुआत में होने वाले विधानसभा चुनावों के लिए अपने पक्ष में माहौल बनाने की कोशिश करेगी। 

Related Topic:#Punjab News

और पढ़ें